Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

अतीक-अशरफ के हत्यारों को कैमरा-माइक किसने दिया? बस पिट्ठू बैग लेकर आए थे होटल, मैनेजर ने किया खुलासा

REPORT TIMES 

माफिया अतीक अहमद और अशरफ अब इस दुनिया में नहीं हैं.15 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई. तीन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. तीनों शूटर्स मीडियाकर्मियों के भेष में अतीक-अशरफ को मारने पहुंचे थे. अब इस हत्याकांड को लेकर नया खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, बदमाशों को उनके होटल व कॉल्विन अस्पताल के बीच कैमरा, माइक और पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया था.बदमाश जिस होटल में ठहरे थे, पुलिस ने उस होटल प्रबंधक से भी पूछताछ की है. होटल प्रबंधक ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि तीनों बदमाश छोटा सा पिट्ठू बैग लेकर आए थे. होटल में रुकने के दौरान किसी के पास कैमरा, माइक और पहचान पत्र नहीं था. अब पुलिस जांच कर रही है कि आखिर किसने बदमाशों को ये सामान उपलब्ध करवाए.तीनों बदमाशों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया. अतीक औऱ अशरफ दोनों पुलिस की सुरक्षा में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. इसी बीच एक बदमाश आया और अतीक को गोली मार दी. इसके बाद तीनों ने दोनों भाइयों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं. अतीक और अशरफ को 10 से भी अधिक गोलियां लगीं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जाता है कि बदमाशों ने 15 राउंड से अधिक फायरिंग की. हालांकि, घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश भागे नहीं, पुलिस ने मौके से सभी को अरेस्ट कर लिया.

गुड्डू मुस्लिम और साबिर की तलाश में यूपी पुलिस जुटी

पुलिस अतीक-अशरफ की हत्या मामले की जांच कर रही है. इससे ठीक दो महीने पहले फरवरी में उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल के मर्डर का सीधा आरोप अतीक और उसके भाई अशरफ पर लगा. हालांकि, पुलिस ने अतीक की पत्नी और बेटे असद को भी आरोपी बनाया था. असद को पुलिस ने जहां एनकाउंटर में ढेर कर दिया, वहीं अतीक की पत्नी शाइस्ता फरार हो गई है. पुलिस ने शाइस्ता पर इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख कर दिया है. वहीं, उमेश हत्याकांड में फरार चल रहे गुड्डू मुस्लिम और साबिर की तलाश में यूपी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस को साबिर का लोकेशन मुंबई में मिला है.

Related posts

राजस्थान में सियासी हलचल तेज, 5 दिन में दूसरी बार दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल; जानें क्या हैं इसके मायने

Report Times

कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ’ जोड़ो में दिल की दूरियां! प्रदेश अध्यक्ष से भिड़े पूर्व MLA, प्रभारी ​ने लगाई डांट

Report Times

गन्दे पानी की परेशानी:27 मार्च से आ रहा नलों में बदबूदार पानी, समस्या को लेकर एईएन को सौंपा ज्ञापन

Report Times

Leave a Comment