Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में दिवाली बाद हवाओं का पैटर्न बदला, 9 शहरों में पारा 15 डिग्री से कम रहा

REPORT TIMES

राजस्थान में दिवाली बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पहाड़ी इलाकों से बर्फबारी से पारा गिरने लगा है। प्रदेश के 9 शहरों में पारा 15 डिग्री से कम रहा। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्द हुआ। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में शीतलहर चलते की संभावना है। पारा माइनस डिग्री जा सकता है। प्रदेश के कई शहरों में सुबह कोहरा छाने लगा है। मंगलवार रात को शहरों के पारे में सबसे ज्यादा गिरावट हुई है।

मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार मानसून के बाद हवाओं का पैटर्न बदला है। मानसून में हवाएं उत्तर-पश्चिमम और अक्टूबर में दक्षिण-पश्चिम रहती है। इससे पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर ठंडी हवाएं बढ़ती है। प्रदेश में मानसून देर तर रहने और वातावरण में मौजूद नमी रहने से ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर-दिसंबर में शीतलहर के साथ पारा माइनस में जा सकता है।

रात में ठंडी हवाओं के कारण पारा लुढ़क रहा

मौसम का मिजाज सर्द होता जा रहा है। रात में ठंडी हवाओं के कारण पारा लुढ़क रहा है। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में गिरावट हुई है। इसके कारण सूरज ढलते ही सर्दी देने लग रही है। दीपावली के बाद से ही मौसम करवट लेता दिख रहा है। दिन में धूप खिली रह रही है। सूरज ढलने के बाद पारा तेजी से लुढ़क रहा है। दिवाली के अगले दिन मंगलवार की रात को पारे में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हुई है।

शेखावाटी अंचल में ज्यादा सर्दी पड़ सकती है

मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार भी शेखावाटी अंचल में सबसे ज्यादा सर्द रातें रहने का अनुमान है। माना जा रहा है कि इस बार भी यहां सर्दी ज्यादा पडने की संभावना है। प्रदेश का जैसलमेर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। जैसलमेर का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियम और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे ठंडे शहर की बात करें तो अलवर का तापमान अन्य जिलों की तुलना में कम रहा। अलवर में बीते दिन अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related posts

World Environment Day: सीएम भजनलाल का विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़ा ऐलान, रियायती दर पर मिलेगी आपको ये सुविधा

Report Times

एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर… बस इतनी सी बात पर उठाया खौफनाक कदम

Report Times

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बड़ा तोहफा, 70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

Report Times

Leave a Comment