Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

पूर्व CM वसुंधरा राजे के दूध-नींबू वाले बयान पर अशोक गहलोत का पलटवार, कह दी ये बड़ी बात

REPORT TIMES 

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले वार-पलटवार का सिलसिला तेज हो गया है जहां कांग्रेस पार्टी के भीतर ही सचिन पायलट और अशोक गहलोत काफी समय से बयानबाजी कर रहे हैं वहीं अब गहलोत ने चुनावी मोर्चा संभालते हुए पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. गहलोत ने बुधलार को बीकानेर के नोखा के जसरासर गांव में हुए किसान सम्मेलन में दूध और नींबू वाले बयान पर राजे पर पलटवार किया. गहलोत ने कहा कि बीजेपी सरकार ने आते ही हमारी सभी योजनाओं को बंद कर दिया, बस नींबू और दूध में यही फर्क है. गहलोत ने कहा कि 2018 में हमनें सरकार में आने के बाद से वसुंधरा राजे सरकार की योजनाओं को बंद नहीं किया है और हमने राजे सरकार की ERCP योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है यही दूध और नींबू में फर्क है. मालूम हो कि बीते दिनों राजे ने पायलट के गहलोत से मिलीभगत के आरोपों पर कहा था कि नींबू और दूध कभी एक साथ नहीं मिल सकते हैं और दोनों में आप आसानी से फर्क देख सकते हो.

गहलोत का वसुंधरा राजे को जवाब

गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने 40,000 करोड़ रुपए की लागत से बाड़मेर में रिफाइनरी लगाई लेकिन पिछली सरकार की लापरवाही से अब उसकी लागत अगर 70,000 करोड़ रुपए हो गई ऐसे में इससे बड़ा कोई भी नुकसान नहीं हो सकता है.सीएम ने कहा कि हम बीजेपी सरकारों की किसी भी जनता के लिए लाई गई योजनाओं को बंद नहीं करते हैं और हमारी सरकार को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को भी आगे बढ़ा रही है जो वसुंधरा राजे लेकर आई थी. गहलोत ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस सरकारों में यही फर्क है.

मिलीभगत पर राजे ने दिया था दूध-नींबू का उदाहरण

गौरतलब है कि बीते दिनों बीकानेर के ही सूरतगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान वसुंधरा राजे ने किसी का नाम लिए बिना कहा था कि कुछ लोग बोल रहे हैं कि वो तो मिले हुए हैं और उनकी आपस में मिलीभगत है लेकिन जिनके सिद्धांत और विचारधारा नहीं मिलती उनसे कैसी मिलीभगत हो सकती है. राजे ने कहा था कि क्या कभी दूध और नींबू का रस आपस में एक साथ मिल सकते हैं क्या?

Related posts

मध्यप्रदेश में एक आठ साल के बच्चें की गोद में उसका मृत छोटा भाई , एंबुलेंस का इंतजार करता रहा परिवार

Report Times

एसीबी की कार्रवाई : एएसपी दिव्या मित्तल के घर पर सर्च

Report Times

चिड़ावा : बाबा श्याम के निशान चढ़ाया, भजनों पर झूमे हुए श्रद्धालु

Report Times

Leave a Comment