Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपंचायत समितिराजनीतिस्पेशल

वार्ड छह में पंचायत समिति सदस्य के चुनाव कल

REPORT TIMES 

चिड़ावा.पंचायतीराज के रिक्त हुए पदों पर रविवार को वोट डाले जाएंगी। पंचायत समिति क्षेत्र के वार्ड छह में भी पंचायत समिति सदस्य के चुनाव होंगे। जिसमें तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। शनिवार को पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसके बाद पोलिंग पार्टियों को संबंधित बूथों के लिए रवाना कर दिया गया। एसडीएम संदीप चौधरी ने बताया कि बख्तावरपुरा, विजयपुरा, गोठड़ी और अजीतपुरा को मिलकर बने वार्ड छह में कुल 5223 मतदाता हैं।

जो कि रविवार सुबह आठ से पांच बजे तक मतदान करेंगे। मतदान के लिए बख्तावरपुरा के लिए राजकीय उमावि में चार, अजीतपुरा के लिए राजकीय उमावि नूनियां गोठड़ा, गोठड़ी के लिए राजकीय उमावि लांबा गोठड़ा और विजयपुरा के लिए सामुदायिक भवन खुडाना में बूथ बनाए गए हैं। भाजपा से उम्मीदवार रामप्यारी देवी, निर्दलीय अनिता देवी और सुरेश देवी चुनावी मैदान में हैं। तहसीलदार कमलदीप पूनियां ने बूथों का निरीक्षण किया। राजकला राजकीय बालिका उमावि में पोलिंग पार्टियों को ट्रेनर नंदलाल, विनोद शर्मा, राजवीर डूडी, शशिकांत शर्मा ने प्रशिक्षण दिया। नौ मई 23 को सुबह नौ बजे राजकला बालिका उमावि में मतगणना होगी। जिसके बाद फैसला सुनाया जाएगा।

Related posts

विवाह समारोह के लिए मिली अब और रियायत

Report Times

श्री विवेकानंद मित्र परिषद ने किया वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख प्रमोद वेडकर का अभिनंदन

Report Times

भारतीय सेना में PAK नागरिक! कलकत्ता HC का CBI को FIR दर्ज करने का आदेश

Report Times

Leave a Comment