Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशबिहारराजनीतिस्पेशल

नीतीश कुमार रिकॉर्ड नौवीं बार मुख्यमंत्री, BJP के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने उपमुख्यमंत्री

REPORT TIMES

बिहार में एक बार फिर पाला बदलते हुए नीतीश कुमार ने नए गठबंधन के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. नीतीश कुमार रिकॉर्ड नौवीं बार मुख्यमंत्री बने हैं. उनके अलावा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं. आज के इस शपथ ग्रहण में नीतीश के अलावा 8 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और चिराग पासवान भी शामिल हुए. शपथ से पहले जय श्रीराम के नारे भी लगे. मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री के अलावा बिजेंद्र प्रसाद यादव, डॉक्टर प्रेम कुमार, सुमित सिंह, श्रवण कुमार, संतोष सुमन और विजय चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली है. संतोष सुमन पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे हैं. जेडीयू और बीजेपी के कोटे से 3-3 विधायक मंत्री बनाए गए हैं.

HAM और निर्दलीय विधायक बने मंत्री

मंत्री बनने वालों में बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार जनता दल यूनाइटेड के विधायक हैं. तो बीजेपी के विधायक डॉक्टर प्रेम कुमार भी मंत्री बने हैं. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को भी मंत्री बनाया गया है. शपथ ग्रहण के बाद जेडीयू विधायक और नए मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, “जब भी हमें कोई जिम्मेदारी मिलती है तो हम उसे पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करते हैं.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है. इससे पहले नीतीश कुमार ने आज रविवार सुबह राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया. इस्तीफा दिए जाने को लेकर नीतीश ने कहा, “अपनी पार्टी के लोगों से मिली राय के अनुसार मैंने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.”

सम्राट चौधरी बीजेपी विधायक दल के नेता

दूसरी ओर, बिहार में फिर से बने नए राजनीतिक समीकरण के बाद सम्राट चौधरी को राज्य में बीजेपी विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया. सम्राट चौधरी बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हैं. राज्य में फिर से एनडीए की सरकार बनने पर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. जनता दल यूनाइटेड (JDU) अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बिहार में बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने बताया कि रविवार सुबह हुई विधायक दल की बैठक में बीजेपी विधायकों ने जेडीयू के समर्थन से एनडीए सरकार बनाने के प्रस्ताव पर अपनी रजामंदी दे दी. सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता तो विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया.

Related posts

कांग्रेस पार्टी के कई सीनियर नेता पाला बदलकर कल भाजपा में हो सकते हैं शामिल, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायकों सहित कई चर्चित चेहरे कांग्रेस छोड़ थाम सकते हैं भाजपा का दामन

Report Times

युवक ने की आत्महत्या : घर के बाहर बाड़े में पेड़ पर लगाई फांसी, पुलिस जुटी जांच में

Report Times

2 साल से अंकिता के लिए ‘आतंक’ था शाहरुख, फिर जिंदा जलाकर मार डाला

Report Times

Leave a Comment