Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीति

जगदीप धनखड़ बने देश के 14वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिलायी शपथ

REPORT TIMES

जगदीप धनखड़ ने आज भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में भारत के निर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पद की शपथ दिलायी। पद की शपथ लेने से पहले जगदीप धनखड़ ने आज राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। शपथ लेते ही धनखड़ 14वें उपराष्ट्रपति बन गए। इस शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

मार्गरेट अल्वा को हराकर जीता चुनाव

धनखड़ को 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। उन्होंने विपक्ष की मार्गरेट अल्वा को हराकर चुनाव जीता है। धनखड़ ने 74.36 फीसद वोट हासिल किए थे। बता दें कि 1997 के बाद से हुए पिछले छह उप-राष्ट्रपति चुनावों को देखा जाए तो उनके पास सबसे अधिक जीत का अंतर है।

Related posts

पाकिस्तानी न्यूज चैनलों पर भारत ने लगाया बैन, शोएब अख्तर-आरजू काजमी का यूट्यूब चैनल भी बंद

Report Times

कल्याण प्रभु मंदिर में शालिग्राम भगवान की वैवाहिक रस्म शुरू

Report Times

क्या ट्रंप के डॉलर से टक्कर ले रहा भारत और ब्रिक्स, कैसी है प्लानिंग?

Report Times

Leave a Comment