Report Times
latestOtherआक्रोशकरियरखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशराजनीतिविरोध प्रदर्शनस्पेशल

भारत के 32 खिलाड़ियों को तुरंत पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश, सड़कों पर बरस रहे हैं बम!

REPORT TIMES 

नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. चारों ओर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और साथ में हिंसा भी हो रही है. इस बीच लाहौर में ब्रिज टूर्नामेंट में हिस्सा लेने गए भारतीय खिलाड़ियों को भी तुरंत पाकिस्तान छोड़ने के निर्देश मिले हैं.बता दें भारत के 32 खिलाड़ी लाहौर में चल रहे एशियन और मिडिल-ईस्ट ब्रिज टूर्नामेंट में हिस्सा लेने गए थे. बता दें पाकिस्तान में ये टूर्नामेंट 5 मई को शुरू हुआ था और ये 13 मई तक चलना था.

भारतीय खिलाड़ियों ने वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान में एंट्री की थी लेकिन अब भारतीय उच्चायोग ने उन्हें तुरंत लाहौर से भारत वापस लौटने के लिए कहा है.बता दें पाकिस्तान में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होती नजर आ रही है. इमरान खान की पार्टी पीटीआई के कार्यकर्ता अपने नेता की गिरफ्तारी के बाद से हिंसा कर रहे हैं. जवाब में पुलिस ने कई जगह फायरिंग भी की है. प्रदर्शनकारी पुलिस पर बम से भी हमला कर रहे हैं. यही वजह है कि भारतीय खिलाड़ियों को तुरंत भारत लौटने के लिए कहा गया है.

Related posts

रेलवे की भर्तियों में भी पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, जानें किस पद पर कितना?

Report Times

मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना के अंतर्गत सूचनाओं के संकलन के लिए ई-ग्राम प्रभारियों के प्रशिक्षण हुए

Report Times

क्या बीजेपी से चुनाव लड़ेंगे अक्षय कुमार? नागरिकता मिलने के बाद उठने लगे सवाल

Report Times

Leave a Comment