Report Times
latestOtherआक्रोशकरियरकार्रवाईक्राइमचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मविरोध प्रदर्शनस्पेशल

सुलताना बस स्टैंड के पास चल रही ईसाई धर्म की गतिविधि : विहिप, आर एस एस सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों ने जताया विरोध

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर की स्टेशन रोड पर सुलताना बस स्टैंड के पीछे एक घर में ईसाई धर्म की गतिविधि चल रही थी। इसकी सूचना लगने पर आर एस एस , विहिप, बजरंग दल सहित हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो अंदर 25- 30 मिशनरी के लोग मौके मिले। इसके बाद सीआई इंद्रप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे और बिना इजाजत के चल रहे कार्यक्रम को तुरंत बंद कराया।
मौके पर ईसाई धर्म की बाइबिल और अन्य पुस्तके भी बेचते हुए पाया गया। पुलिस ने बाहर से आए हुए लोगों की जानकारी जुटाई और सभी को आगे से यहां ऐसा आयोजन नहीं करने के लिए लिखित में लेकर पाबंद कर दिया। हालांकि इससे पहले पुलिस के साथ मिशनरी वालों ने जमकर हाथापाई की। कुछ देर बाद नायब तहसीलदार संजय खेदड़ मौके पर पहुंचे और सीआई से बात कर जानकारी ली।
इसके बाद आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझाया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग शांत हुए। पुलिस ने ईसाई गतिविधि करने वालों को मौके से रवाना कर दिया। इस दौरान विहिप जिला महामंत्री सुनील सिद्धड, विनय सोनी, विकास कस्वा, प्रशांत, विवेक, रवि, संदीप सहित काफी लोग मौजूद रहे।

Related posts

पुल‍िस की वर्दी पहनकर सड़क पर करने लगे वसूली, काटी 2-2 सौ रुपए की पर्ची

Report Times

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की हुई बंगाल में एंट्री, कई चुनौतियों का करना पड़ रहा सामना

Report Times

राजस्थान के बाड़मेर जिले के पास IAF के मिग -21 ट्रेनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 2 पायलटों की मौत

Report Times

Leave a Comment