Report Times
latestOtherआक्रोशकरियरकार्रवाईजैसलमेरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

टीना डाबी ने पाकिस्तान से आए हिंदुओं की छीनी छत, बुलडोजर से तोड़े घर

REPORT TIMES 

आज सोशल मीडिया पर सिविल सेवा परीक्षा टॉप कर फेम में आईं टीना डाबी ट्रेंड कर रही हैं. इसकी वजह है उनका एक आदेश जिसने पाकिस्तान से आए हिंदू परिवारों के घरों को बुलडोजर से ढ़हा दिया है. राजस्थान के जैसलमेर जिले में पाकिस्तान से पीड़ित हो कर किसी तरह भारत आए लोगों ने घर बसा लिया था जिसके बाद आईएस टीना डाबी द्वारा दिए आदेश के बाद जिले के सहायक अभियंता के नेतृत्व में पाकिस्तान से आए हिंदुओं के घरों को बुलडोज कर दिया गया.

प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ इस घटना को अंजाम दिया जिससे अब इन हिंदू परिवारों को भीषण गर्मी में कोई छत नहीं बचा. पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बाद ये परिवार भारत पहुंचे थे. लेकिन जिला कलेक्टर टीना डाबी के आदेश के बाद इनका भारत में भी घर छीन गया है. घर टूटने के बाद अब महिलाओं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि पाकिस्तान में सताए जाने के बाद भारी संख्या में लोग भारत से सटे इलाकों में शरण लिए हुए हैं. लोगों का कहना है कि कम से कम भारत में हम बिना डर के जिंदगी तो गुजार रहे थे. हालांकि जैसलमेर जिला कलेक्टर टीना डाबी के इस आदेश के बाद अब ये हिंदू परिवार भारी संकट का सामना कर रहे हैं.

Related posts

Kidney scandal: झुंझुनूं के किडनी कांड के आरोपी डॉ. संजय धनखड़ गिरफ्तार

Report Times

Rishabh Pant Car Accident: टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ सड़क हादसा, गाड़ी चलाते वक्त सो गए थे पंत

Report Times

राजस्थान में सीकर-बीकानेर समेत 6 जिलों में बारिश:17 शहरों में बादल छाने से 2 डिग्री तक बढ़ा तापमान, अलवर में छाया घना कोहरा

Report Times

Leave a Comment