Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसीकरस्पेशल

खिड़की तोड़कर घर में घुसा चोर: 8 लाख के जेवरात-नगदी चोरी, मकान के दूसरे हिस्से में सोया था परिवार

REPORT TIMES

एक मकान की खिड़की तोड़कर चोर लाखों रुपए के जेवरात-नकदी चुराकर ले गए। परिवार के लोग मकान के दूसरे हिस्से में सोए हुए थे। जिस कमरे में चोरी हुई वह कमरा भी बंद था। ऐसे में परिवार ने जब सुबह गेट खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित परिवार ने सीकर के रानोली थाने में मामला दर्ज करवाया है।

सीकर के रानोली इलाके के शिश्यू गांव निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि चोर उनके मकान में बने खिड़की तोड़कर सोने की चूड़ी,4 सोने की चेन, दो सोने के अंगूठी सहित 8 लाख के जेवरात और करीब 19 हजार रुपए की नगदी चुरा ले गए। जब परिवार ने सुबह कमरा खोल कर देखा तो खिड़की टूटी हुई थी। साथ ही कमरे में रखा पूरा सामान भी अस्त-व्यस्त था। साथ ही कमरे में रखे कुछ ट्रॉली बैग खिड़की के दूसरी तरफ खेत में पड़े मिले।

ओमप्रकाश के मुताबिक जब चोरी की घटना हुई तो रात को अंधड़ और बारिश का मौसम था। ऐसे में किसी को कोई आवाज भी सुनाई नहीं दी । हालांकि जब उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की तो उन्हें 3 लोगों के फुट मार्क मिले हैं। फिलहाल रानोली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related posts

राजस्थान में 247 मंडियों में हड़ताल, गहलोत बोले- सरकार के आदेश से व्यापारी-ग्राहकों की परेशानी बढ़ी

Report Times

Share Market: कमजोर बाजार में रिकवरी से मिली मामूली राहत, सेंसेक्स 73,876 पर बंद, निफ्टी में दिखी हल्की गिरावट

Report Times

सरकारी अफसरों के लिए ही वरदान बनी राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना! 14 IAS-IPS सहित 73 अफसरों ने उठाया लाभ

Report Times

Leave a Comment