Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानसीकरस्पेशल

सीकर में आज और कल बारिश का अलर्ट:40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है आंधी, 19 मई से शुष्क होगा मौसम सीकर7 घंटे पहले

REPORT TIMES 

चक्रवात के असर से सीकर जिले में जारी आंधी और बारिश का दौर अभी 2 दिन और चलेगा। 19 मई से मौसम में बदलाव होना शुरू होगा। मौसम शुष्क रहने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होना भी शुरू हो जाएगी। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों की माने तो जिले में मंगलवार को बारिश और आंधी नहीं चली। जिसके चलते आज न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वही जयपुर मौसम केंद्र की माने तो सीकर जिले में 17 और 18 मई को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान जिले के कई इलाकों में बारिश भी हो सकती है। हालांकि तापमान में गिरावट बेहद मामूली होगी। 18 फरवरी के बाद से मौसम शुष्क होना शुरू होगा। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही लोगों को गर्मी का एहसास भी होगा।

अब चक्रवात या विक्षोभ के असर से बारिश

मौसम विशेषज्ञों की माने तो अब जिले में बारिश की गतिविधियां तब ही शुरू होगी जब या तो किसी लोकल चक्रवात का असर मौसम पर हो। या फिर कोई विक्षोभ सक्रिय हो। इसके पहले बारिश होने के आसार नहीं है। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि मई के अंत तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

Related posts

चिड़ावा : राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम

Report Times

भील प्रदेश के नक्‍शे पर राजनीति गरमाई, मदन राठौड़ बोले- जनता अब बहकावे में नहीं आने वाली

Report Times

भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे, दौसा से फिर राहुल गांधी ने शुरू की यात्रा

Report Times

Leave a Comment