Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजस्थानस्पेशल

12वीं पास युवाओं के लिए राजस्थान में निकली वैकेंसी:30 जून तक कर सकेंगे अप्लाई, 32,300 रुपए सैलरी

REPORT TIMES 

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं का लम्बा इंतजार खत्म हो गया है। हेल्थ डिपार्टमेंट में लैब टेक्नीशियन के पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके तहत प्रदेशभर में कुल 2007 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 18 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार हेल्थ डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 30 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

सैलरी

भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने पे मैट्रिक्स लेवल-8 के आधार पर 32,300 रुपए सैलरी दी जाएगी।

आयु सीमा

लैब टेक्नीशियन के पदों पर 18 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। वहीं, उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2024 को आधार मानकर की जाएगी।

योग्यता
लैब टेक्नीशियन भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास राजस्थान पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है।
सिलेक्शन प्रोसेस
राजस्थान में लंबे समय बाद निकली लैब टेक्नीशियन भर्ती प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर कैंडिडेट्स को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में राजस्थान स्वस्थ परिवार कल्याण संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट sihfwrajasthan पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना है।
  • ऐसे में उम्मीदवार को सबसे पहले sihfwrajasthan पर क्लिक करना होगा। इसके बाद भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। इसमें पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद मांगें गए सभी डॉक्यूमेंट अपलोड कर देने हैं।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार को अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन फीस का भुगतान करन होगा। वहीं फीस जमा करने के साथ ही एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद भविष्य के लिए उसका प्रिंट-आउट निकाल सकते है।

Related posts

राजस्‍थान सीएम ने पंचायत और न‍िकाय चुनाव पर बनाई रणनीति, बताया क‍िसे म‍िलेगा ट‍िकट

Report Times

आतंकी फंडिंग और यौन शोषण के नाम पर डिजिटल अरेस्ट कर ठगे साढ़े 6 लाख

Report Times

नया संसद भवन हमारे लिए अभिमान, ये किसी पार्टी का नहीं- नितिन गडकरी

Report Times

Leave a Comment