Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

विधायक ने ली पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक : महंगाई राहत शिविर प्रभारी बाजिया ने भी किया बैठक को संबोधित

REPORT TIMES
चिड़ावा। विधायक निवास स्थित कांग्रेस कार्यालय में महंगाई राहत कैंप  जिला प्रभारी रामसहाय बाजिया और  विधायक जेपी चंदेलिया ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और महंगाई राहत कैंप में अधिक से अधिक लोगों को राहत प्रदान करवाने का निवेदन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया। विधायक चंदेलिया ने क्षेत्र में अपने द्वारा करवाए गए कार्यों को गिनाया और कार्यकर्ताओं को जनता को इससे अवगत करवाकर आगामी चुनावों में एक बार फिर कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत की कल्याणकारी नीतियों से जनता का खूब भला हो रहा है।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मेहर कटारिया, नगरध्यक्ष राधेश्याम सुखाड़िया, मंडल अध्यक्ष संतकुमार जांगिड़, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष सम्राट कटेवा, पार्षद राजेंद्रपाल सिंह कोच, जिला सचिव महेश कटारिया, समाजसेवी सुरेंद्र सैनी, सरपंच फॉर्म अध्यक्ष विनोद डांगी,  सरपंच संदीप सैनी,सरपंच महावीर खुडाना, सरपंच अमरसिंह नूनिया, सरपंच अनिल कटेवा, सरपंच संजय सैनी, पंचायत समिति सदस्य अनिल कटेवा, पंचायत समिति सदस्य नफीस मंडेलिया आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान पार्षद मंजीत सिंह, नपा सहवृत सदस्य कैप्टन हनुमान प्रसाद, कमलेश कांगड़ा, संगीता चौधरी, कैप्टन शंकरलाल महरानिया, कर्मवीर कटेवा, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप पुजारी, ब्लॉक सचिव संजय नूनिया, संगठन महासचिव राकेश सोनी, ब्लॉक प्रवक्ता तेजप्रकाश सोनी, सुभाष भांबू, भरत नूनिया, राजकुमार ओजटू, चंचल भांबू, राजीव नूनिया, कर्मवीर श्योराण, ओम प्रकाश, बाबूलाल बसवाला, रोहित चंदेलिया, मुकेश कालुंडिया, लालाराम सैनी, महिपाल गुर्जर आदि सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

कांग्रेस नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर एलान किया को !

Report Times

124 करोड़ का बजट पास, आठ पार्षद बीच बैठक से चले गए बाहर, काम नहीं कराने का आरोप

Report Times

एन डी ए ने बनाया जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

Report Times

Leave a Comment