Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीति

कांग्रेस नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर एलान किया को !

REPORT  TIMES

कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को जोर दिया कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो पार्टी के 50 प्रतिशत पदों पर 50 वर्ष से कम उम्र के लोगों की नियुक्ति संबंधी उदयपुर घोषणा के प्रस्ताव को लागू करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में खरगे के अलावा तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर भी उम्मीदवार हैं। खरगे ने यहां पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद कहा, “अगर मुझे मौका मिला तो मैं उन सभी बातों को पूरी तरह से लागू करूंगा जो उदयपुर घोषणा में प्रस्तावित हैं।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जन खड़गे ने कहा, “50 फीसदी सीटें केवल 50 साल से कम उम्र के लोगों को दी जाएंगी, महिलाओं, एससी, एसटी और ओबीसी के लोगों को दी जाएंगी और मैं यह भी सुनिश्चित करूंगा कि कोई व्यक्ति किसी भी पद पर पांच साल से ज्यादा समय तक किसी नहीं रहे। यह मेरा वादा है।’’ राज्यसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष खड़गे (80) ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विनिवेश के लिए केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि ऐसे फैसलों के कारण बेरोजगारी दर में वृद्धि हुई और रुपए में कमजोरी आई।

Related posts

लखनऊ लेवाना होटल अग्निकांड में सिविल अस्पताल में भर्ती कराए घायलों ने अपना दर्द बयां किया। घायलों ने बताया कि कैसा था मंजर।

Report Times

PM मोदी म्यूनिख जर्मनी से लाइव

Report Times

चिड़ावा : पूर्व मंत्री परिहार के जन्मदिन पर बांटे फल

Report Times

Leave a Comment