Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

महंगाई राहत कैंप से मिल रही जनता को राहत : विधायक जेपी चंदेलिया ने लोगों को बांटे गारंटी कार्ड

REPORT TIMES 
चिड़ावा। विधायक जेपी चंदेलिया आज दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे चिड़ावा पंचायत समिति परिसर पहुंचे। उन्होंने यहां लगे महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की और लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो, इसके लिए व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को गारंटी कार्ड भी बांटे और शिविर आए लोगों से बातचीत कर उनकी बात भी सुनी और समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में महंगाई राहत कैंप के विधानसभा कॉर्डिनेटर मेहर कटारिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम सुखाड़िया, पंचायत समिति सदस्य ख्यालीराम सैनी, मंडल अध्यक्ष संतकुमार भांबू, कार्तिक सैनी, कुलदीप , विक्रांत पायल, रोशन कड़वासरा सहित गणमान्य जन और लाभार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

जयपुर : जुलाई के अंतिम सप्ताह में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा!

Report Times

राजस्थान में कांग्रेस का खेल बिगाड़ेंगे अरविंद केजरीवाल? गहलोत की वापसी में बन सकते हैं रोड़ा

Report Times

‘5 दिन, 125 किलोमीटर और 35 सीटें’, सचिन पायलट की पदयात्रा से चढ़ा सूबे का सियासी पारा

Report Times

Leave a Comment