Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मशुभारंभस्पेशल

 राम दरबार को दिया पहला निमंत्रण : चिड़ावा में विशाल हनुमान चालीसा पाठ आयोजन 13 को

REPORT TIMES 
चिड़ावा। चिड़ावा शहर में बड़ा धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। शहर की हृदयस्थली विवेकानंद चौक में तिरंगा स्थल के पास 13 मई को विशाल सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। सभी हिंदूवादी विचारधारा वाले संगठनों और राम भक्तों की ओर से 13 मई को शाम सवा छह बजे राष्ट्रगान और ध्वज अवतरण कार्यक्रम के बाद विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खासौली धाम के संत नवरत्न गिरि महाराज होंगे।
इस दौरान सात बार हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आज शाम छह बजे विवेकानंद चौक स्थित केवलदास मंदिर में राम दरबार को सबसे पहले पीले चावल देकर निमंत्रण दिया गया। इसके बाद शहर में अलग अलग टोलियां बनाकर शहरवासियों को आयोजन में शामिल होकर हनुमान चालीसा पाठ करने का निमंत्रण दिया जा रहा
है।
मंदिर परिसर में अजय बागड़ी, रमेश स्वामी, गौरव शर्मा, रजनीकांत मिश्रा, विकास खंडेलवाल, कुलदीप भगेरिया, नागेश सिंह, हेमंत जसरापुरिया, राजहंस शर्मा, शुभम शर्मा, नटवर कोतवाल सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

रीको में मिर्ची के गोदाम में लगी आग, 20 बोरी हुई नष्ट, करीब 50 हजार का नुकसान

Report Times

राजस्थान में बीजेपी-कांग्रेस के वो 10 बड़े चेहरे, जिन पर टिकी हैं सभी की निगाहें

Report Times

पालिकाध्यक्ष की अगुवाई में दिया लोगों को निमंत्रण : चिड़ावा महोत्सव को लेकर बांटे जा रहे शहर में पीले चावल

Report Times

Leave a Comment