Report Times
latestOtherकरियरझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

पैसे की तंगहाली से क्लास से निकाले गए युवक ने पेश की मिशाल, अब 10 रुपए में कराते हैं कोचिंग

REPORT TIMES 

 झुंझुनूं जिले के सुमित मिश्रा की है.जो खुद तो फीस के अभाव में क्लास से निकाल दिए गए. लेकिन अब अपने क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं ताकि कोई गरीब का बच्चा अशिक्षित न रह जाए. दरअसल झुंझुनूं से 10 किलोमीटर दूर मण्डावा मोड़ पर एक कोचिंग स्थित है. जहां जरूरतमंद और गरीब बच्चों को मात्र दस रूपए में मैथ्स और रिजनिंग की क्लास दी जाती है. ‘मात्र दस रुपये में कोचिंग’ ये बात सुनकर आपको थोड़ा आर्श्चय जरुर हो रहा होगा कि इस महंगाई के जमाने में कोई कोचिंग दस रुपये में कैसे पढ़ा सकता?.

जब हमने 10 रुपये की कोचिंग को लेकर सुमित से सवाल किया तो उनका कहना था, कि उन्हें छठी क्लास में फीस के अभाव में स्कूल से निकाल दिया गया था. जिसके बाद उसने ठान ली की वो कम फीस में गरीब बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाएगा. अब उन्होंने एमएसी पास करने के बाद इस पहल की शुरुआत की है. जहां पहले महीने में उनके कोचिंग में मात्र 10 बच्चे थे जो अब बढ़कर 50 हो गए हैं.

Related posts

प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशि वालों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, बन जाएंगे मालामाल

Report Times

गहलोत राज में पुलिस ने शहीदों की पत्नी को सड़क पर घसीटा, सांसद से लिपटकर रो पड़ी

Report Times

विभिन्न समाजों और लोगों का मिल रहा समर्थन : नहर की मांग को लेकर किसानों का धरना  

Report Times

Leave a Comment