Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

लोहिया शिक्षण संस्था के सम्मान समारोह में 574 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

REPORT TIMES 
चिड़ावा। लोहिया शिक्षण संस्था की ओर से रविवार को ग्रेटर कृष्णा फार्म हाउस में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  574 प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया।  जिन्होंने लोहियम टेलेंट सर्च एग्जाम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले और बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर  विद्यालय को गौरवान्वित करने  वाले विद्यार्थी शामिल थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रवण कुमार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र भाम्बू ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि  बुहाना पंचायत समिति प्रधान हरिकिशन यादव, उपनिदेशक  शिक्षा जगवीर सिंह यादव, पूर्व प्रधान सूरजगढ़ शेर सिंह नेहरा, समाजसेवी शीशराम हलवाई, सिंघाना चेयरमैन विजय कुमार पांडे, बुहाना पंचायत समिति सदस्य शकुंतला यादव थे।  कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वललन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम के प्रारम्भ में राजस्थान में टॉपर रहे अंशुमन सिंह पुत्र लीलाराम राजोरिया को 99%अंक प्राप्त करने पर 1 लाख  रूपये का चैक  और लेपटॉप भेंटकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी  में लोहियम टेलेंट सर्च  में स्थान हासिल करने वाले आशीष बगड़िया, पंकज और रितिका को लेपटॉप, दीपांशु, जतिन पायल, रोहित को टेबलेट , मानस सोनी, जतिन फूलवारिया, सलोनी और डिना शर्मा  को डिजिटल वाच प्रदान की गईं।
विद्यालय की छात्रा चंचल पुत्री विजेंद्र सिंह, ज्योति पुत्री चंद्रप्रकाश, आयुषी शर्मा पुत्री सुभाष चंद्र शर्मा और प्रिया धनकड़ पुत्री रणवीर सिंह को बोर्ड परीक्षाओं में शानदार परिणाम देने पर लेपटॉप देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खुशी  गुप्ता, चेतना, गार्गी नेहरा, प्रियांशी, गरिमा शर्मा एंड पार्टी ने स्वागत डांस प्रस्तुत किया। विद्यालय की आराध्या नेहरा, ऋषिका और पूजा सिंह ने मनमोहक लोकनृत्य प्रस्तुति पर खूब तालियां बटोरी। इस मौके कर नीट और जे ई ई में चयनित  विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया।  जिसमें विद्यालय की पूर्व छात्रा अन्नू पुत्री बिशन सिंह, पूजा पुत्री बिशन सिंह बलोदा का नीट में चयन  होने पर मामा जगदेव सिंह राठौड के साथ और लवनीश  कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार गोठ का आईआईटी में चयन होने पर सम्मान किया गया। हास्य कवि हरीश  हिंदुस्तानी ने कार्यक्रम में अपनी हास्य कविताओं से माहौल को मनोरंजक बना दिया। कार्यक्रम में निदेशक जगपाल सिंह यादव, चेयरमैन राम सिंह नेहरा, सह सचिव अभय सिंह बडेसरा, सचिव  प्रदीप नेहरा, शीशराम नेहरा, जगदेव सिंह यादव, सूबेदार होशियार सिंह, सहीराम नेहरा, जगमाल सिंह यादव आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुरेंद्र भाम्बू, प्रिंसिपल राजवीर सिंह डूडी, प्रिंसिपल प्रदीप मोदी, चेयरपर्सन  जावित्री नेहरा, ममता नेहरा, सरपंच  प्रतिनिधि घरड़ाना रमेश राव, पूर्ण मल गजराज, मेजर विक्रांत यादव, शेर सिंह जोडिया, बलबीर  नेहरा, ओम प्रकाश नेहरा, विनोद पायल, विजयपाल  पायल, जीवन इंटरनेशनल के निदेशक सावरमल मील, राजेश अध्यापक किठाना, गुलजार खान, संदीप राव, मैथ व्याख्याता प्रदीप सोनी, हिंदी व्याख्याता कविता सोनी, रवि बरवड़, शिव कुमार शर्मा, कविता चौधरी, पूनम बलोदा, अनीता सांगवान, राजेंद्र भास्कर, दीपिका चाहर, ओम प्रकाश बरवड़, श्रुति त्रिपाठी, विमलेश जांगिड़, सुरेश भालोठिया, कपिल सैनी, विकास शर्मा, विशाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कॉमर्स  हेड कन्हैयालाल लाठ और मूलचंद झाझड़िया ने किया।
Advertisement

Related posts

परिवहन मंत्री ओला ने चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के स्वीकृति पत्र किए वितरित

Report Times

गया की रैली में RJD पर जमकर बरसे पीएम मोदी, जंगलराज और भ्रष्टाचार के साथ हिंदुत्व का भी मुद्दा उठाया..

Report Times

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से फर्जी ID बनाकर हो रहा फ्रॉड, VHP ने किया आगाह

Report Times

Leave a Comment