Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजनीतिस्पेशल

भाजपा के नए पदाधिकारियों का किया स्वागत, शहर मंडल ने दोपहर बाद दी मुखर्जी को श्रद्धांजलि

REPORT TIMES 
चिड़ावा। भाजपा नगर मंडल चिड़ावा शहर ने मंडल कार्यकारिणी की बैठक विवेकानंद चौक स्थित श्री कृष्ण पुस्तकालय में बुलाई। इस दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के प्रति निष्ठावान रहते हुए आगामी चुनावों के लिए अभी से पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने में जुटने का आह्वान किया गया। पार्टी के सभी नए पदाधिकारियों का मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता अमर सिंह कोकचा और ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ. बीएल वर्मा ने पार्टी का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। वहीं इस दौरान भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान मुखर्जी के चित्र पर माला एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक के आखिर में नगर अध्यक्ष ने सभी निवर्तमान दायित्ववान पदाधिकारियों को पार्टी के लिए मंडल में पिछले 3 वर्षों से टीम भावना से कार्य करने व सहयोग करने पर आभार जताकर धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि सभी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाकर उनके अनुभव का फायदा संगठन व पार्टी के द्वारा लिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मुकेश खंडेलवाल ने किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष महेंद्र चेजारा, आशीष अग्रवाल, नरेंद्र गिरधर, पवन शर्मा, श्रीमती रिंकू शर्मा, महामंत्री मदन डारा, एडवोकेट विजय मेहरानिया, मंत्री रजनीकांत मिश्रा, राजेश वर्मा, अनिता सैनी, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संतोष सैनी, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री किशोरी लाल, युवा मोर्चा के जिला संयोजक जय सिंह नूनिया, भाजपा नेता रघुवीर शर्मा ओजटू वाला, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष मोहन लाल जांगिड़, एससी मोर्चा अध्यक्ष अशोक महरानिया, बूथ अध्यक्ष गंगाधर सैनी, पवन सैनी, कुलदीप कटारिया, महेश धन्ना, मनीष वर्मा, सूर्य प्रकाश वर्मा, उमेश टेलर आदि कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर बलिदान दिवस मनाया।

Related posts

जयपुर में साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई, 17 लाख की ठगी करने वाले गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Report Times

ऐसे होगी छात्राओं की चेकिंग, देखिए यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 की गाइडलाइन

Report Times

कुत्ते के काटने से सात माह के बच्चे की मौत, सोसाइटी वालों ने किया जमकर हंगामा

Report Times

Leave a Comment