Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

एम. डी. ग्रुप ऑफ  एजुकेशन की छात्रा को मिला काली बाई स्कूटी सम्मान

REPORT TIMES 
चिड़ावा।  झुंझुनूं रोड़ स्थित एम डी ग्रुप ऑफ  एजुकेशन की छात्रा सिमरन पुत्री मो० सत्तार खान निवासी बख्तावरपुरा का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहने पर  राजस्थान सरकार की ओर से संचालित काली बाई भील  मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के अंतर्गत चयन हुआ है । इस अवसर पर विद्यालय एवं छात्रा के परिवार में खुशी मनाई गई । छात्रा सिमरन पुत्री मो० सत्तार खान ने सत्र 2022 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी 12 वीं विज्ञान वर्ग में 96.40 प्रतिशत अंक तथा तनुप्रिया पुत्री  सुरेंद्र कुमार ने 99.40प्रतिशत के साथ राज्य स्तरीय मैरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।  काली बाई भील स्कूटी योजना का उद्देश्य बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर एम डी ग्रुप ऑफ  एजुकेशन के चैयरमेन सुनील कुमार डांगी ने विद्यार्थियों को संस्कारित शिक्षा के साथ -साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रकट की । एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन अपने कुशल प्रबंधन, संस्कारमय वातावरण व शैक्षणिक नवीन अनुसंधानों के माध्यम से नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है । हाल ही में जारी  विज्ञान वर्ग के परीक्षा परिणाम में भी जिज्ञासा पुत्री  मुकेश कुमार निवासी सुलताना 98.60 प्रतिशत अंक के साथ राजस्थान टॉपर  व जे. ई.ई. मैन्स (JEE-Mains) रिजल्ट में 16 में से 12 विद्यार्थियों का चयन देकर अपनी श्रेष्ठता को सिद्ध किया है । अभिभावक (MDCL) के माध्यम से अपने नौनिहालों  के डॉक्टर व इंजीनियर बनने के सपनों को साकार कर सकता है । वर्तमान में आई. आई टी. (IIT),नीट (NEET), जेट JET, ICAR व BHU  की तैयारी के लिए फाउंडेशन क्लासेज कक्षा 9 से 10 प्री फाउंडेशन, 11 से 12 फाउंडेशन व टारगेट बैच भी संचालित है । इस अवसर पर एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के समस्त सदस्य उपस्थित रहे ।

Related posts

वार्ड नं. 8 में दो परिवारों के पानी के कनेक्शन नहीं होने से परिवार परेशान मामले ने पकड़ा तुल, एसडीएम ने कहां जल्द करे समाधान, नहीं तो होगी कार्रवाई

Report Times

अंडे से बाहर आने लगे बच्चे… क्या भारत में टिड्डियां फिर से मचाएंगी तबाही?

Report Times

टेंशन के बीच कनाडा के खिलाफ भारत का बड़ा एक्शन, वीजा पर लगाई रोक

Report Times

Leave a Comment