Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमंड्रेलामेडीकल - हैल्थस्वागतहैल्थ

मंड्रेला सीएचसी में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डॉक्टरों का किया सम्मान

REPORT TIMES 

मंड्रेला।कस्बे के चिड़ावा रोड़ स्थित सीएचसी भवन में शनिवार को चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे मनाया।इस अवसर अस्पताल स्टॉफ एवं ग्रामीणों द्वारा अस्पताल में कार्यरत सभी डॉक्टर्स का माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।सीएचसी अधिकारी प्रभारी डॉ.योगेश जाखड़ ने बताया कि आज का दिन डाक्टरों के महत्वपूर्ण योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।भारत में हर साल एक जुलाई को महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. विधान चंद्र राॅय की जयन्ती और पुण्यतिथि के सम्मान में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है।

यह दिन उन सभी डॉक्टर्स के प्रति आभार प्रकट करने का कार्य करता है।वक्ताओं ने कहा कि मनुष्य के जीवन में एक डॉक्टर की भूमिका को बताने की आवश्यकता नहीं होती।हमारी संस्कृति में डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है और भगवान के महत्व को दर्शाने के लिए प्रत्येक साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता हैं। कोरोना जैसी महामारी में डॉक्टर्स ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी।इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सुधीर गोठवाल,डॉ. प्रदीप शर्मा,एलटी नीतू बुडानिया,ईमरता,
विनोद सिंघल,आदर्श कुमार,अरविंद,विनोद, सतीश,रामवतार, सुरेंद्र कुमार,दयाराम,पवन कस्वा,योगेश पूनिया,राजबाला, सरोज,कमल कंवर,अभिनव जांगिड़ सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related posts

भजनलाल सरकार ने की सौगातों की बौछार, यहां जानें बजट की 15 बड़ी घोषणाएं

Report Times

अगले 5 साल तक लोगों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा… कोटपूतली में बोले PM मोदी, कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

Report Times

जूता कांड पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पलटवार, अखिलेश बोले- महू में भी BJP वाला था और यहां भी

Report Times

Leave a Comment