Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंतेलंगानाराजनीतिस्पेशल

पीएम मोदी ने कहा- नए लक्ष्य के लिए नए रास्ते बनाने पड़ते हैं

REPORT TIMES 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तेलंगाना के ऐतिहासिक वारंगल शहर का दौरा किया. यहां पीएम मोदी ने मशहूर भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान पीएम narendra modi के साथ केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री ने 6100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की नींव रखी और फिर लोगों को संबोधित किया. उन्होंने तेलंगाना के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नए लक्ष्य के लिए नए रास्ते बनाने पड़ते हैं.पीएम ने कहा कि तेलंगाना के पास अवसरों की कमी नहीं है. देश का कोई भी ऐसा कोना नहीं होना चाहिए, जो विकास की रेस में पीछे रह जाए. तेलंगाना की कनेक्टिविटी के ऊपर विशेष ध्यान दिया गया है. नए लक्ष्य के लिए नए रास्ते भी बनाने पड़ते हैं. उन्होंने बताया कि नागपुर विजयवाड़ा कॉरिडोर का भी आज शिलान्यास किया जाएगा. इससे तेलंगाना को आधुनिक कनेक्टिविटी मिलेगी. विकास के मंत्र पर चलते हुए हमें तेलंगाना को आगे बढ़ाना है.

भारत को आर्थिक शक्ति बनाने में तेलुगू लोगों का योगदान

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि इस साल तेलंगाना की स्थापना को 9 साल पूरे हो गए हैं. तेलंगाना भले ही देश का नया राज्य है, लेकिन भारतीय इतिहास में यहां के लोगों का योगदान बहुत बड़ा रहा है. उन्होंने बताया कि तेलुगू लोगों के सामर्थ्य ने हमेशा भारत के सामर्थ्य को बढ़ाने का काम किया है. अगर आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन रहा है, तो उसमें तेलंगाना के लोगों की भूमिका बहुत बड़ी है.

तेलंगाना के पास अवसर ही अवसर

पीएम ने बताया कि पूरी दुनिया भारत में निवेश के लिए आ रही है. विकसित भारत को लेकर इतना उत्साह देखने को मिल रहा है. ऐसे समय में तेलंगाना के पास अवसर ही अवसर हैं. आज का भारत नया भारत है, जो ऊर्जा से भरा हुआ है. पीएम ने बताया कि देश के पास 21वीं सदी के इस तीसरे दशक के गोल्डन पीरियड में कुछ करने का मौका है. हमें इसका पूरा इस्तेमाल करना चाहिए. देश का कोई भी कोना विकास की संभावना से पीछे नहीं छूटना चाहिए.इससे पहले, प्रधानमंत्री हैदराबाद पहुंचे और फिर हेलिकॉप्टर के जरिए वारंगल गए. मशहूर भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया.

Related posts

जब 150 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं तो क्या होगा? IMD ने बताया कितना खतरनाक होगा बिपारजॉय

Report Times

भाजपा युवा मोर्चा मनाएगा कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ : पोषाणा से शहीद स्मारक झुंझुनूं तक निकलेगी शहीद सम्मान यात्रा, चिड़ावा में जिला कार्यकारिणी की बैठक में हुआ निर्णय

Report Times

भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

Report Times

Leave a Comment