Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

भाजपा युवा मोर्चा मनाएगा कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ : पोषाणा से शहीद स्मारक झुंझुनूं तक निकलेगी शहीद सम्मान यात्रा, चिड़ावा में जिला कार्यकारिणी की बैठक में हुआ निर्णय

चिड़ावा। कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को है। इसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई है। भाजपा युवा मोर्चा कारगिल दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर विशाल शहीद सम्मान यात्रा निकालेगा। इसको लेकर भाजपा युवा मोर्चा की जिला बैठक चिड़ावा में महालक्ष्मी ज्वैलर्स की ऊपरी मंजिल पर हुई।  बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ ने की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि कारगिल दिवस के मौके पर लगातार चौथे साल शहीद सम्मान यात्रा निकाली जाएगी।
माठ ने बताया कि यात्रा पोषाणा में छह शहीदों के सामूहिक स्मारक स्थल से शुरू होगी। वहां से यात्रा झुंझुनूं की स्टेशन रोड स्थित शहीद स्मारक पहुंचेगी। जहां पर पूर्व सैनिकों, शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा। जिसके बाद मशाल यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनुज लांबा, कार्यालय प्रभारी राजू मराठा, झुंझुनूं नगर अध्यक्ष राजेंद्र गजराज, नगर महामंत्री अभय लांबा, नगर उपाध्यक्ष दिनेश रसकरण, मंडावा विधानसभा संयोजक सचिन तूनवाल, नगर उपाध्यक्ष सुनील भडिया, युवा नेता देव थालोर, हितेश पचार, अमित जांगिड़, विष्णु शेखावत, सुमित नायक आदि मौजूद रहे।

Related posts

CM केजरीवाल के विश्वास प्रस्ताव पर 17 फरवरी को चर्चा, BJP पर फिर ऑपरेशन लोटस का आरोप

Report Times

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ आर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में अखिल भारतीय विरोध दिवस मनाया

Report Times

30 अप्रैल को हो गई अवधि समाप्त, DYFI ने उठाया मुद्दा

Report Times

Leave a Comment