Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपंचायत समितिपश्चिम बंगालराजनीतिस्पेशल

बंगाल पंचायत चुनाव में भारी हिंसा, वोटिंग के दौरान अब तक 14 की मौत; हुगली में भारी बमबारी, दर्जनों घायल

REPORT TIMES 

कोलकाता. पंचायत चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल में हिंसा लगातार जारी है. शनिवार की सुबह सात बजे राज्य के पंचायत की 74 हजार सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया, साथ में कई जगहों पर भारी हिंसा भी शुरू हो गई. बंगाल में अलग-अलग इलाकों में पत्थरबाजी, आगजनी के साथ-साथ लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं. कल रात से लेकर अब तक राज्य में कई जगहों पर हुई हिंसा में 14 लोगों के मारे जाने की खबर है.मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में कांग्रेस और तृणमूल के बीच झड़प में सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता बाबर अली की मौत हो गई. हिंसा के बाद इलाके में भारी तनाव है. गोली लगने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती है. मतदान शुरू होते ही कूचबिहार में मतदान केंद्र में तोड़फोड़ कर दी गई है और मतपत्र लूट लिए गए हैं और आग लगा दी गई है.

इस बीच, मतदान से एक रात पहले दो तृणमूल कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई और उनका सिर काट दिया गया. गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. मतदान के दिन समशेरगंज में गोलीबारी की घटना घटी. समशेरगंज के शूलीतला इलाके में बूथ नंबर 16 पर एक तृणमूल कार्यकर्ता को गोली मार दी गई. उसे तुरंत अनुपनगर ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, युवक का नाम सनाउल शेख है. घर मुर्शिदाबाद के समशेरगंज थाने के शूलीतला इलाके में है. घटना की सूचना पाकर समसेरगंज थाने की पुलिस मौके पर आयी. हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उन्हें गोली क्यों नहीं मारी गई. राज्य में मतदान शुरू होते ही जगह-जगह बमबारी हो रही है. कई जगह पर मतपत्र लूटने के आरोप लगे हैं. राज्य के कई इलाकों में विभिन्न राजनीतिक दल के समर्थकों के बीच झड़प की घटना घटी है. इस बीच भाजपा के पोलिंग एजेंट की हत्या कर दी गयी है. इस बीच, राज्यपाल सीवी आनंद बोस उत्तर 24 परगना जिले के विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं. मतदान के दिन उनके दौरे को लेकर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया है. इस बीच, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ट्वीट कर कहा कि बंगाल में प्रजातंत्र की हत्या हो चुकी है.

Related posts

‘आतंकवाद बड़ी समस्या, एक साथ लड़ना होगा’, SCO समिट में पीएम मोदी

Report Times

राजस्थान में कांग्रेस ने जारी की 5वीं लिस्ट, अब तक 156 उम्मीदवार तय

Report Times

नए संसद भवन में राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, मोदी सरकार की रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ की सराहना

Report Times

Leave a Comment