Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

परमहंस दिव्यांग सेवा समिति की बैठक : अगले माह दिव्यांग सहायता शिविर लगाने का लिया निर्णय

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर की झुंझुनूं रोड चुंगी से स्टेशन रोड जाने वाले रास्ते पर स्थित कृष्णा ग्रेटर फार्म हाउस में परमहंस दिव्यांग सेवा समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष होशियार सिंह ने की। बैठक में तहसील स्तर पर दिव्यांग सहायता शिविर लगाने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। शिविर में दिव्यांगजन के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र, रोडवेज पास, रेलवे पास आदि के कार्य करवाने के साथ ही समाज कल्याण विभाग से ट्राई साईकिल, बेशाखी, व्हीलचेयर दिलाने आदि कार्य भी होंगे।
अध्यक्ष होशियार सिंह ने इस दौरान कहा कि काफी समय बाद ये शिविर लगाया जाएगा। ऐसे में सभी पदाधिकारी तहसील के सभी दिव्यांग जनों से संपर्क कर उन्हें शिविर के बारे में सूचना देकर शिविर आने का आग्रह करेंगे। बैठक में विमल योगी, मुकेश लावा, अरुण, जितेंद्र धनखड़, बाबूलाल प्रजापत ने भी विचार रखे और आवश्यक सुझाव भी दिए। इस मौके पर विनीत, बिट्टू जांगिड़, रणजीत आदि मौजूद रहे।

Related posts

महंगाई व किसानों के मुद्दों को भूलकर भाई से भाई को लड़वा रही मोदी सरकार: डोटासरा

Report Times

चिड़ावा में परशुराम जन्मोत्सव पर प्रतिभाएं होंगी सम्मानित, ब्रह्म चेतन्य संस्थान पदाधिकारियों ने बांटे निमंत्रण पत्र

Report Times

राजस्थान में मूर्ति को लेकर विवाद के बाद आगजनी-तोड़फोड़, पुलिस पर भी पथराव; देर रात से जारी है बवाल

Report Times

Leave a Comment