Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाज्यश्रीश्यामझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा में परशुराम जन्मोत्सव पर प्रतिभाएं होंगी सम्मानित, ब्रह्म चेतन्य संस्थान पदाधिकारियों ने बांटे निमंत्रण पत्र

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर की अग्रणी विप्र संस्था ब्रह्म चैतन्य संस्थान की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन 1 मई को किया जाएगा। शहर की विद्यानिकेतन स्कूल के पास स्थित भगवान परशुराम भवन में कार्यक्रम का आयोजन होना है, जिसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

वहीं संस्थान अध्यक्ष राजन सहल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं से आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके बाद पदाधिकारियों ने शहर का दौरा किया और विप्र बंधुओं को निमंत्रण पत्र बांटकर कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। पूरे शहर में पदाधिकारियों की टोलियों ने विप्र बंधुओं से सम्पर्क साधा है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आने का आग्रह किया।

ये रहेगा कार्यक्रम

महामंत्री दीपक कौशिक व कार्यक्रम संयोजक महेश शर्मा धन्ना ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 1 मई को जयंती समारोह का आयोजन होगा। जिसमें शाम सवा चार बजे सूरजगढ़ रोड स्थित दिव्य दर्शन धाम से भगवान परशुराम की शोभायात्रा रवाना होगी। यात्रा खेतड़ी रोड, कबूतरखाना, पूनियां कॉम्प्लेक्स, राजकला कॉम्प्लेक्स होते हुए विवेकानन्द चौक पहुंचेगी। यहां पर केवलदास मन्दिर के सामने भगवान परशुराम की आरती होगी। इसके बाद तिरंगा स्थल पर फूलों की वर्षा कर विवेकानन्द मित्र परिषद की ओर से यात्रा का स्वागत होगा। यात्रा यहां से कल्याणराय मन्दिर पहुंचेगी। यहां पर भी भगवान परशुराम की आरती की जाएगी। इसके बाद कल्याणराय मन्दिर के परिक्रमा कर यात्रा गौशाला रोड से भगवान परशुराम मार्ग स्थित परशुराम भवन पहुंचकर विसर्जित होगी।

Related posts

महाकुंभ में तैयार किए जा रहे 50 हाईटेक कंट्रोल रूम, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

Report Times

बदमाशों के लिए ‘काल’ बनी राजस्थान पुलिस, 7 जिलों से 652 बदमाशों को दबोचा

Report Times

कश्मीर में फिर आतंकी हमले का अलर्ट, लश्कर के निशाने पर हैं टूरिस्ट प्लेस

Report Times

Leave a Comment