Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थशुभारंभस्पेशल

नई सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ 

REPORT TIMES
झुंझुनू। रोडवेज बस डिपो के पास एक नंबर रोड स्थित डॉ अनुश्री डायग्नोस्टिक सेंटर में नई सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ किया गया। सबसे पहले सेंटर की संचालिका डॉ अनुश्री व सर्जन डॉ अमित कुमार ने पूजन किया। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अंकिता आबूसरिया ने फीता काटकर मशीन का विधिवत शुभारंभ किया।
इसके बाद समाजसेवी शीशराम हलवाई ने मशीन का बटन दबाकर संचालन शुरू किया। सेंटर संचालिका डॉ अनुश्री व डॉ अमित कुमार ने बताया कि हालांकि 3डी व 4डी सोनोग्राफी की सुविधा सेंटर में पहले से संचालित है लेकिन मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए दूसरी मशीन स्थापित की गई है जो पूर्णतया आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। इस मौके पर पार्षद मनफूल बिजारणिया, डॉ बंशीधर झाझड़िया, देवकीनंदन कुमावत, इंजीनियर आदित्य दिवाच, विराट चौधरी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related posts

खाजूवाला पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, बीएसएफ जवानों को करेंगे संबोधित

Report Times

बावलिया दर्शन : श्री देवी मंदिर में विराजे बावलिया बाबा

Report Times

tariff plans: जियो के बाद अब एयरटेल ने भी दिया यूजर्स को झटका, जारी हुई नए टैरिफ प्लान की लिस्ट

Report Times

Leave a Comment