Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशलस्वागत

जगदीश खाजपुरिया का किया अभिनंदन

REPORT TIMES 

झुंझुनूं । सहकारिता क्षेत्र में पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाने एवं विशेष योगदान के लिए झुंझुनूं जिला सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लि. के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश खाजपुरिया का पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा की अगुवाई में कार्यालय में अभिनंदन किया गया।

खाजपुरिया सहकारिता के क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहे हैं। वे पूर्व में भी झुंझुनूं जिला सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लि.के निर्वाचित अध्यक्ष रह चुके हैं। सहकारी संस्थाओं के समय-समय पर होंने वाले चुनावों में उन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाते हुए पार्टी को अनेक बार सफलता दिलवाई है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, वरिष्ठ नेता विष्णु रूंथला, पूर्व जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष एडवोकेट सुभाष शर्मा, पूर्व जिला मंत्री चिरंजीलाल चौमाल, पूर्व जिला मंत्री सुरेश जलिन्दरा, रामकरण नवलगढ़ आदि पार्टी जन उपस्थित रहे।

Related posts

पेपर लीक बना गले की फांस! महिला ने सुनाई खरी-खोटी…चुपचाप सुनते रहे गहलोत

Report Times

MP में 17 और राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान, 3 दिसंबर को पांच राज्यों के नतीजे

Report Times

आवारा कुत्तों को खिलाए शव के टुकड़े! बदबू दबाने के लिए एयर फ्रेशनर, पुलिस ने किए कई बड़े खुलासे

Report Times

Leave a Comment