Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबाड़मेरराजस्थानस्पेशल

4 बच्चों की मां ने बॉयफ्रेंड संग लगाई फांसी; महिला की मौत; प्रेमी बच गया

REPORT TIMES 

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ सुसाइड करने का प्लान बनाया. इसके बाद दोनों ने पेड़ से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन युवक की जान बच गई. अब इस वारदात की पूरे इलाके में चर्चा है. ये पूरी घटना बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र की है. यहां चार बच्चों की एक मां का 19 साल के युवक के साथ लव अफेयर चल रहा था.पुलिस के मुताबिक रविवार को आत्महत्या करने के इरादे से दोनों एक पेड़ पर चढ़े. इसके बाद दोनों ने गले में फंदा डालकर एक पेड़ से कूद गए. इसमें विवाहित महिला की मौत हो गई और युवक बच गया.

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए थानाधिकारी भूटाराम ने सोमवार को बताया कि विष्णु नगर सोमाणियों की ढाणी में 19 साल के वीरमाराव और 30 साल की महिला पूरा देवी ने पेड़ से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की. इसमें पूरा देवी की मौत हो गई जबकि वीरमाराम बच गया.घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता का शव परिजनों को सौंप दिया है. वहीं युवक वीरमाराम को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. मृतक महिला पूरा देवी के परिजनों की ओर से युवक के खिलाफ अपहरण, बलात्कार, और हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने वीरमाराम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता(आईपीसी) की धारा 366, 376, 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इसी के साथ बाड़मेर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Related posts

इलाज से बेहतर है बचाव, त्रिस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का उठाइए लाभ, खुद पर दीजिये ज्यादा ध्यान

Report Times

17 दिन की बच्ची की घर के पानी के टैंक में मिली लाश, दूधमुंही बच्ची से किसकी दुश्मनी?

Report Times

दिल्ली में MP हनुमान बेनीवाल की बेटी के बर्थडे पार्टी से राजस्थान की राजनीति गर्म, क्या है माजरा?

Report Times

Leave a Comment