Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसीकरस्पेशल

ज्वेलर्स की दुकान से 37 ग्राम सोना लेकर भागा नौकर:मालिक ने मशीन पर कटाई करवाने भेजा था

REPORT TIMES 

जैवलर के पास काम करने वाला बंगाली नौकर 37 ग्राम सोना लेकर भाग हो गया। नौकर का दो दिन से कुछ पता नहीं चला है। अब मालिक ने नौकर के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। सीकर शहर के रहने वाले मोहम्मद कलीमुदीन ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि उनकी ज्वैलरी की शॉप है। दुकान पर बंगाली कारीगर जासिम अली काम करता था। वह 31 जुलाई की दोपहर करीब 12:30 बजे 37 ग्राम सोना लेकर मशीन पर कटाई करवाने के लिए गया था।

डेढ़ घंटे तक वापस नहीं लौटा। दो दिन तक इंतजार भी किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। फोन भी बंद आ रहा है। साथ ही वह जिस कमरे में रहता वहां भी नहीं मिला। सोने की कीमत करीब 2 से 2.50 लाख रुपए है। पुलिस ने नौकर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

अनूपगढ़ में पराली जलाने पर लगा फुलस्टॉप, किसानों ने कमाया ₹1 लाख तक का अतिरिक्त मुनाफा

Report Times

दिल्ली पुलिस हुई अब और भी ‘पावरफुल’, LG ने कमिश्नर को दी ये खास शक्ति

Report Times

नगर पालिका मंडल चिड़ावा के कर्मचारियों की बैठक

Report Times

Leave a Comment