Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीराजनीतिस्पेशल

दिल्ली पुलिस हुई अब और भी ‘पावरफुल’, LG ने कमिश्नर को दी ये खास शक्ति

REPORT TIMES

दिल्ली पुलिस अब पहले से भी अधिक ‘पावरफुल’ हो गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को एक खास शक्ति से नवाजा है, जिससे राजधानी में अपराध पर अंकुश लगाने में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है।उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर दिल्ली पुलिस कमिश्नर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत किसी को भी हिरासत में लेने का अधिकार दे दिया है। अब से दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी की कानून-व्यवस्था में बाधा डालने और शांति भंग करने पर किसी को भी हिरासत में ले सकती है। यह नोटिफिकेशन 19 अक्टूबर से 18 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा।

बता दें कि, बीते कुछ दिनों में राजधानी के सुंदर नगरी, जहांगीरपुरी और बलजीत नगर में अपराधियों द्वारा निर्मम तरीके से की गई हत्याओं के बाद दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे।

ऐसी ही कुछ घटनाओं के बीत दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 16 अक्टूबर को दिल्ली में बढ़ते अपराध के लिए उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने राजधानी में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाते हुए कहा था कि अब ऐसा लगता है कि दिल्ली अपराध की नगरी बन गई है और अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं है।

उन्होंने एलजी से कहा था कि अगर आप थोड़ा टाइम दिल्ली पुलिस के कामकाज पर नजर रखने और दिल्ली में लगातार बिगड़ रही कानून-व्यवस्था को ठीक करने में लगाएं तो इससे दिल्ली के आम नागरिकों का भी थोड़ा भला होगा।

Related posts

मस्जिद के अंदर नमाज के समय भिड़े BJP और सपा समर्थक, जमकर चले लात-घूंसे; 8 अरेस्ट

Report Times

राजस्थान कांग्रेस को बड़ा झटका! दिग्गज जाट नेता ज्योति मिर्धा BJP में हुईं शामिल

Report Times

क्या पता कब किसे धोखा दे दें- अखिलेश यादव पर CM योगी आदित्यनाथ का तंज

Report Times

Leave a Comment