Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबिहारस्पेशल

तीन एकड़ जमीन की लालच में बहनोई ने इकलौते साले को पहले पिलाया शराब, फिर गला घोंटा

REPORT TIMES 

बिहार के शिवहर में एक बहनोई ने संपत्ति की लालच में अपने साले की हत्या कर दी. जिले के तेरियानी थाना क्षेत्र में एक बहनोई ने पहले साले को शराब पिलाया और फिर दोस्तों के साथ मिलकर उसका गला घोंट दिया. पुलिस ने इस मामले में मृतक के बहनोई समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दरअसल कस्तूरिया गांव निवासी सूरज कुमार के गायब होने की प्राथमिकी तरियानी थाने में दर्ज कराई गई थी. जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि देकुलीधाम के पास एक झाड़ी में एक युवक का शव है. पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की शिनाख्त सूरज कुमार के रूप में हुई दरअसल 31 जुलाई को मदन कुमार पिता स्वर्गीय फेंकू राय ने पुलिस के पास लिखित शिकायत दी थी कि उनका 22 वर्षीय लड़का सूरज कुमार 28 जुलाई को लगभग 2 बजे दिन में घर से मोटरसाइकिल से अपनी बहन निक्की कुमारी के ससुराल सुरगाही गया था. लेकिन वहां से वह अबतक वापस नहीं लौटा है.

बहनोई ने ही की थी साले की हत्या

इसके बाद पुलिस ने जब जांच की तो पता चला सूरज कुमार अपने बहनोई दीपक कुमार के यहां सुरगाही आया था. इसके बाद उसके बहनोई दीपक कुमार ने अपने साथी मंटू कुमार ,अनीश कुमार, भोला कुमार के साथ मिलकर उसे शराब पिलाने की बात कही और देकुली धाम डूबा बांध से आधा किलोमीटर दूर दक्षिण की तरफ ले गया. यहां सबने शराब पिया और फिर मोबाइल के चार्जर की तार से सूरज कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी.

डेढ़ लाख में हत्या की सुपारी

पुलिस ने इस हत्याकांड का 72 घंटे के अंदर खुलासा किया है. पुलिस पूछताछ में बहनोई दीपक कुमार ने बताया कि मृतक सूरज कुमार जो इकलौता भाई था की 3 एकड़ जमीन की संपत्ति हड़पने की नियत से उसकी हत्या करने की योजना बनाई. इसमें अपने साथी मंटू कुमार ,भोला कुमार मिलाया. दीपक कुमार ने अपने दोस्तों को डे़ढ लाख रुपए देने की बात कही और पहले उन्हें 60 हजार रुपए दिए. सभी अपराधियों ने अपराध कबूल लिया है.

Related posts

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की उनकी याचिका

Report Times

महिला सुरक्षा पर पांच सौ करोड़ खर्च होंगे, राम मंदिर से लेकर कृष्ण जन्मभूमि तक सभी धार्मिक स्थल पर अलग इंतजाम

Report Times

राजस्थान में धर्मांतरण विरोधी बिल पास, कांग्रेस ने सदन में किया विरोध, जानें इसमें क्या हैं नए प्रावधान?

Report Times

Leave a Comment