Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानरेलवेस्पेशल

जयपुर में लखनऊ से आयी ट्रैन के टॉयलेट में मिला मानव भ्रूण: ट्रेन के कोच में आ रही थी बदबू, बाथरूम के कूड़ेदान में मिला भ्रूण

REPORT TIMES 

गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में गुरुवार दोपहर मानव भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। लखनऊ से चलकर जयपुर आई पैसेंजर ट्रेन को यार्ड में सफाई के लिए भेजा गया था। टॉयलेट में बॉसवेसन के नीचे डस्टबीन में भ्रूण पड़ा मिला। जीआरपी थाना पुलिस सिटी FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। भ्रूण को पोस्टमॉर्टम के लिए SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। SHO (जीआरपी) सम्पत राज ने बताया- गोमती नगर एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन में मानव भ्रूण पड़ा मिला है। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे वह लखनऊ से चलकर जयपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। करीब 1 घंटे प्लेटफार्म पर खड़े रहने के बाद उसे साफ-सफाई के लिए यार्ड में भेज दिया गया।

ट्रेन के जनरल कोच में आ रही थी बदबू

ट्रेन के जनरल कोच के बाथरुम की सफाई के दौरान बदबू आ रही थी। बॉसवेसन के नीचे डस्टबीन के देखने पर उसमें मानव भ्रूण पड़ा मिला। भ्रूण मिलने का पता चलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिटी FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भ्रूण को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। SHO सम्पत राज का कहना है कि भ्रूण करीब 7 महीने का है। प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि करीब 20 घंटे पहले भ्रूण को डस्टबीन में डाल गया। गौर करने की बात ये है कि पैसेंजर ट्रेन के लोकल कोच के बाथरुम के डस्टबीन में पड़े भ्रूण के बारे में किसी को पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

दिल्ली से जम्मू जा रहा Spicejet का विमान बिजली के खंभे से टकराया, मचा हड़कंप

Report Times

कैदियों से की मुलाकात:मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य रहने के टिप्स,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्कीम की दी जानकारी

Report Times

शिवराज सरकार में सामने आया बड़ा ‘राशन घोटाला’, तरीका ‘चारा घोटाले’ वाला

Report Times

Leave a Comment