Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

दिल है कि मानता नहीं! अंजू के बाद दीपिका पर इश्क का खुमार, इमरान के साथ कुवैत भागी दो बच्चों की मां

REPORT TIMES 

राजस्थान के डूंगरपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां की एक महिला को गुजरात का एक युवक कुवैत भगा ले गया. वहीं, महिला के परिजनों ने इस बात की जानकारी डूंगरपुर के एसपी को भी दी है. साथ ही महिला को कुवैत से वापस ले आने की गुहार लगाई है. घटना चितरी थाना क्षेत्र की है. वहीं, महिला का नाम दीपिका है. इस मामले में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि करीब एक महीने पहले महिला के घरवालों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. लेकिन, घरवालों को महिला के कुवैत जाने की जानकारी तब हुई, जब बुर्का पहनी महिला की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई. दावा किया जा रहा है कि फोटो में दिख रही महिला दीपिका ही है.

14 साल पहले हुई थी शादी

महिला के पति ने पुलिस को बताया कि 14 साल पहले उसकी शादी हुई थी. शादी के बाद दो बच्चे भी हुए, जिनमें एक बेटा और एक बेटी हैं. वह, मुंबई में जॉब करता है. पिछले महीने 10 जुलाई को उसकी पत्नी ने घरवालों को बताया था कि उसकी तबीयत खराब है और वह गुजरात चली गई. घरवालों ने उससे ज्यादा सवाल इसलिए नहीं किया, क्योंकि वह पहले भी खेड़ ब्रम्हा जाती थी.

10 जुलाई के बाद से कॉल नहीं उठा रही

महिला के पति ने बताया कि 10 जुलाई के बाद से उसने कई बार कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया. सोशल मीडिया पर बुर्का पहने उसकी पत्नी का फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें वह इरफान नाम के शख्स के साथ दिखाई दे रही है. इरफान के बारे में बताया जा रहा है कि वह गुजरात का रहने वाला है. महिला के पति का आरोप है कि इरफान उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर कुवैत भगा ले गया है, जहां उसकी पत्नी का धर्म परिवर्तन करा दिया है. महिला की उम्र 35 साल बताई जा रही है.टीवी 9 वायरल फोटो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

चितरी थाना प्रभारी गोविंद सिंह के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है. हालांकि, परिजनों ने पहले ही महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला को कुवैत का वीजा आखिर कैसे मिला. बता दें कि इससे पहले राजस्थान की अंजू अपने प्यार के लिए भारत छोड़कर पाकिस्तान चली गई है. अंजू के पाकिस्तान जाने की खबर मीडिया की सुर्खियों में है.

Related posts

30 घंटों से सर्वर डाउन…अब IT मंत्रालय ने संभाली कमान, AIIMS में मरीज हलकान

Report Times

हनुमान जयंती के दिन इन 5 राशि वालों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा

Report Times

3 साल से अटकी स्कॉलरशिप पाने का आखिरी मौका, 20 जून तक जरूर निपटा लें ये काम

Report Times

Leave a Comment