Report Times
latestOtherकरियरजोधपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशलहादसा

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-बोलेरो की टक्कर में 6 की मौत; एक ही हालत गंभीर

REPORT TIMES 

राजस्थान के फलोदी जिले में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया. ट्रक और बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर में बोलेरो सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. सभी बोलेरो सवार फलोदी के जुनेजा ढाणी के रहने वाले थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. हादसे में मारे गए सभी लोग मुस्लिम परिवार से थे. सूचना मिनले पर इनके परिवारीजन भी अस्पताल पहुंच गए.

बता दें कि बीकानेर-फलोदी-जैसलमेर एनएच-11 पर आज दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में बोलेरो सवार सात लोगों में से छह की मौत हो गई. बोलेरो रामदेवरा से फलोदी की ओर तेज रफ्तार से आ रही थी. इसी दौरान फलोदी कस्बे के पास खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. आनन-फानन में लोगों बोलेरो सवारों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पांच की मौत हो चुकी थी, जबकि एक महिला और एक पुरुष को गंभीर हालत में जोधपुर जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. महिला ने तो रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का जोधपुर में इलाज चल रहा है.

Related posts

टोल को लेकर नितिन गडकरी ने लिया बड़ा फैसला, मौजूदा सिस्टम किया खत्म; कर दी ऐसी घोषणा

Report Times

चिड़ावा : श्री श्याम के संग कीजिए यहां भोले बाबा के दर्शन

Report Times

illegal construction: शहर में अवैध निर्माण कार्यों पर कार्रवाई : दो जगह निर्माण कार्य रुकवाया, ईओ के नेतृत्व में सीज कार्रवाई

Report Times

Leave a Comment