Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

सीईओ चौधरी ने हरियाली तीज को चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण

REPORT TIMES 
चिड़ावा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं को गति प्रदान करने के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी इन दिनों तूफानी दौरे कर लगातार कार्य स्थलों पर जा कर निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में हरियाली तीज शनिवार को चिडा़वा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गोवला व चनाना में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। स्थानीय विधायक कोष योजना में स्वीकृत कार्य खेल मैदान में स्टेडियम निर्माण कार्य का निरीक्षण कर हुए कार्य की प्रशंसा करते हुए और सुधार के लिए दिशा निर्देश दिए । स्वच्छ भारत मिशन में शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
जिसकी उपयोगिता सुनिश्चित करने के सुझाव दिए। चनाना में महात्मा गांधी नरेगा  में चल रहे सार्वजनिक जोहड़ खुदाई कार्य का निरीक्षण कर पूर्ण टास्क करवाने व पूरी मजदूरी देने हेतु निर्देशित किया। सीईओ के साथ इस दौरान अधिशासी अभियंता विजेंद्र सिंह ढाका, सहायक अभियंता महेंद्र मेघवाल, लेखाकार महेश धायल, एडीओ राजेश जांगिड़, तकनीकी अधिकारी सुनील धनखङ, महिपाल कुलहरी साथ रहे।

Related posts

कलक्टर रामवतार मीणा ने पीरामल स्कूल ऑफ लीडरशिप का किया दौरा

Report Times

राज्यसभा सदस्यों को अब सदन में तख्तियां रखने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा

Report Times

नई भर्तियों का खुलेगा रास्ता, युवाओं को मिलेगा रोजगार- SC के फैसले पर बोले AAP के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा

Report Times

Leave a Comment