Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

विधायक प्रवास कार्यक्रम : विधानसभा चुनावों को लेकर यूपी के गहनौन विधायक ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज

REPORT TIMES
चिड़ावा। राजस्थान विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। इनको लेकर पार्टी ने कमर कस ली है। पिलानी विधानसभा क्षेत्र में प्रवासी विधायक प्रवास कार्यक्रम के तहत यूपी के गहनौन से विधायक विनय कुमार द्विवेदी का क्षेत्र में प्रवास रहा। इस दौरान विधायक द्विवेदी ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली।  चिड़ावा के सिंघाना बाईपास पर टेन इलेवन होटल में उन्होंने शहर मंडल की बैठक ली। जिसमें नगर कार्यकारिणी के अलावा बूथ और शक्ति केंद्रों के प्रमुख भी शामिल हुए। सभी से पार्टी के टिकट चाहने वाले भाजपा नेताओं के बारे में फीडबैक लिया गया। वहीं कार्यकर्ताओं को जोश के साथ पार्टी को सत्ता में लाने का आह्वान भी किया गया।
ओजटू में चिडावा ग्रामीण मंडल की बैठक हुई। जिसमें भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से पार्टी के लिए तन,मन और धन से जुटने का आह्वान किया गया। द्विवेदी ने सभी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी राय जानी। इस अवसर पर चिडावा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष विकास स्वामी, नगर मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, विधान सभा संयोजक मुरली मनोहर शर्मा, विधान सभा विस्तारक कृष्ण कुमार गुर्जर, विधान सभा बूथ संयोजक सरपंच दलीप स्वामी, पूर्व सरपंच रामनिवास कठानिया, उमराव सिंह, महेंद्र सिंह कुमावत, निरंजन स्वामी, जेल सिंह नूनिया, राजेश कटेवा, रणदीप कटेवा, राजपाल सिंह खुड़िया, लीलाधर डांगी, कमलेश शर्मा, शिव कुमार जेवरिया, ओबीसी महामंत्री किशोरी लाल, युवामोर्चा कार्यालय प्रभारी राजू मराठा, धर्मवीर डांगी, राजकुमार शर्मा, सुरेश स्वामी, पप्पू धतरवाल, कमलेश स्वामी, रूपराम डांगी, मनोहर स्वामी, पटेल शर्मा, शिवपाल लमोरिया, कमल लामोरिया, विनोद लामोरिया, कैलाश लामोरिया, दुलीपचन्द, अमित कुमार, धन सिंह, विजयपाल लामोरिया, धर्मेंद्र लामोरिया, आनंद सहित मण्डल के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

पुलिस ने देर शाम तीन-चार युवकों को बुलाया थाने, देर रात तक गहन पूछताछ जारी, उच्चाधिकारी ले रहे पल-पल का अपडेट

Report Times

नरेश मीणा के पोस्टर पर प्रहलाद गुंजल को अपनी तस्वीर नहीं आई रास, बोले- मैं प्रमोद जैन भाया के साथ हूं

Report Times

रिश्वत मामले में दोषी सैमसंग के अरबपति वाइस चेयरमैन को राष्ट्रपति से मिली माफी

Report Times

Leave a Comment