Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

जयपुर में घास काट रही महिला पर अचानक हमला:चाकू से कई वार किए, लोगों ने हमलावर को पकड़ा

REPORT TIMES 

जयपुर में एक बदमाश ने महिला पर कातिलाना हमला कर दिया। चाकू से ताबड़तोड़ वार कर महिला को घायल कर दिया। लहूलुहान हालत देखकर भगाते हमलावर को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने घायल महिला को SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। फिलहाल पुलिस हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ACP (मालवीय नगर) संजय शर्मा ने बताया कि खेडली अलवर निवासी भगवंती देवी (30) पर कातिलाना हमला किया है। वह अपने पति देवी राम मीणा के साथ गोनेर रोड स्थित बिजली पावर हाउस के क्वार्टर में रहती है। दोनों पति-पत्नी मजदूरी का काम करते है। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे भगवंती देवी क्वार्टर के बाहर घास काट रही थी। इस दौरान पति का दोस्त महुआ दौसा निवासी गौतम जाटव शराब के नशे में आया। घर के बाहर घास काट रही भगवंती देवी पर चाकू से हमला कर दिया।

ताबड़तोड़ कई वार कर भगवंती देवी को घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में मरा समझकर वहां से भागने लगा। भगवंती के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर से बाहर आए लोगों ने हमलावर का पीछ कर पकड़ लिया। जमकर पिटाई के बाद खोह नागोरियान थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी गौतम को हिरासत में ले लिया। घायल भगवंती देवी को तुरंत SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। टोमा वार्ड में गंभीर हालत में भगवंती देवी का इलाज चल रहा है।

लूट के इरादे से आया था घर
ACP संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी गौतम से पूछताछ में पता चला है कि वह महिला के पति का दोस्त है। रविवार सुबह वह जुए में 5 हजार रुपए हार गया। हार के गम में उसने शराब पी ली। जुए के रुपए नहीं चुकाने पर घरवाले उसको पीटते। इसी को लेकर उसे देवी राम के घर लूट की प्लानिंग बनाई।

शराब के नशे में वह देवी सहाय के घर पहुंच गया। उसकी पत्नी घर के बाहर घास काटती दिखी। चुपचाप घर के अंदर जाने के दौरान भगवंती देवी से कहासुनी हो गई। धक्का-मुक्की के साथ दोनों में झगड़ा होने लगा। जेब से चाकू निकालकर आरोपी गौतम ने हमला कर दिया। चाकू से भगवंती देवी के हाथ, गले, पीठ आदि शरीर पर कई जगह वार कर घायल कर दिया।

Related posts

निशान पूजन से शुरू हुआ बसंत महोत्सव : आयोजक श्याम नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं ने लगाई बाबा श्याम को धोक

Report Times

उपराष्ट्रपति की पत्नी पहुंची किठाना की सरकारी स्कूल में : मेधावी विद्यार्थियों और अध्यापिकाओं का किया सम्मान

Report Times

पीएम मोदी ने पहलगाम हमले पर जताया दुख, मन की बात में बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Report Times

Leave a Comment