Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबिहारराजनीतिस्पेशल

बिहार में BJP नेता की हत्या, सीवान में बीच सड़क सरेआम मारी गोली

REPORT TIMES

बिहार के सीवान में एक बीजेपी नेता की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या की गई है. बदमाशों ने रात के वक्त घर लौटते हुए बीजेपी नेता पर हमला किया है. इस हमले में उनका एक रिश्तेदार भी घायल हुआ है जिसका इलाज हॉस्पिटल में किया जा रहा है. गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर नेता के पास पहुंचे लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.जानकारी के मुताबिक 18 सितंबर की रात को करीब 11 बजे बीजेपी से वार्ड अध्यक्ष शिवाजी तिवारी घर लौट रहे थे. उस वक्त उनके साथ उनका साला भी बाइक पर बैठा हुआ था. इस दौरान बीच सड़क पर ही बाइक पर सवार होकर कुछ बदमाश मौके पर पहुंचे और ताबतोड़ गोलियां चला दीं.

एक गोली उनके साले को लगी जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और एक गोली शिवाजी के गले को चीरती हुई निकल गई.बीच रास्ते पर जब गोलियां चली तो आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बीजेपी नेता की मौत हो चुकी थी. हत्या की इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में खौफ का माहौल है. वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया है. मौके पर सीवान सदर एसडीओपी फिरोज आलम और इंस्पेक्टर सुदर्शन राम भी पहुंचे. बताया जा रहा है कि इससे पहले शिवाजी के घर में अगस्त से लेकर अभी तक 3 लोगों की मौत हो चुकी थी. इसलिए उनका परिवार पहले से ही गमगीन था.बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने शिवाजी की मौत पर शोक जाहिर किया है. उन्होंने कहा है कि शिवाजी बीजेपी के बहुत ही एक्टिव कार्यकर्ता थे. वहीं इस हत्याकांड के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है. बेखौफ हत्यारे मौके से फरार हो गए हैं और पुलिस उनकी धरपकड़ के लिए शहर के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

Related posts

केजरीवाल सरकार में अब राज का ‘आनंद’, राजेंद्र की जगह बन सकते हैं मंत्री

Report Times

RPSC पेपर लीक में मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी पर सवाल, क्या भूपेंद्र सारण ने किया है सरेंडर!

Report Times

अब सुपरटेक पर कसेगा शिकंजा, NCR प्रोजेक्ट्स की होगी CBI जांच, यूपी-हरियाणा को SC का बड़ा आदेश

Report Times

Leave a Comment