Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

दो साल से फरार चल रहा पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

REPORT TIMES 
चिड़ावा। करीब दो साल पहले पुलिस पर हमला करने के आरोपी गुगोजी की ढाणी निवासी सुभाष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीआई विनोद सामरिया ने बताया कि इस संदर्भ में 13 सितंबर 2021 को एएसआई रामवतार ने थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि गोगाजी की ढाणी के पास महेंद्र सैनी के यहां कुछ आपराधिक प्रवृति के लोग जमा हुए हैं और इनमें से कुछ बदमाशों के पास हथियार भी हैं।
जिस पर पुलिस ने रात को मकान पर दबिश दी। महेंद्र और नत्थू सैनी के मकान की छत पर बैठे 20-25 लोगों की तलाशी करने लगे तो लोगों ने पुलिस को घेर लिया। आरोपियों ने लाठी-पाइपों से पुलिस पर हमला बोल दिया। औरतों ने भी पुलिस पर पत्थर और बोतलें फेंककर जानलेवा हमला किया। पुलिस के जवानों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। फरार चल रहे सुभाष को भी जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में सीआई विनोद सामरिया, हैड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल श्रवण कुमार, प्रकाश, अनिल कुमार, विकास कुमार आदि शामिल रहे।

Related posts

राम मंदिर को लेकर बीजेपी की बैठक, शाह-नड्डा विपक्ष के लिए नहीं छोड़ना चाहते कोई मौका?

Report Times

हार्दिक पंड्या ने जीता महिला क्रिकेटर का दिल, गिफ्ट में दे दी ये खास चीज

Report Times

मालिक ने नौकर के नाम पर लिया लोन ब्याज पर रूपए, नहीं चुकाने पर नौकर ने की आत्महत्या

Report Times

Leave a Comment