Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

चिड़ावा में धानका समाज की बैठक: समाज ने लिया चुनाव को लेकर निर्णय

REPORT TIMES
चिड़ावा। धानका समाज जिला झुंझुनूं के द्वारा चिड़ावा में धानका मोहल्ले में समाज की बैठक हुई। जिसमें सर्वसहमति से निर्णय लिया की धानका समाज के पूरे राजस्थान में 25 लाख वोटर है समाज ने पिलानी विधान सभा से भाजपा की टिकट की मांग की है । भाजपा पार्टी पिलानी विधान सभा से धाणका समाज को टिकट देती है तो समाज भाजपा के साथ रहेगा। अगर भाजपा टिकट नहीं देती है तो समाज भाजपा का बहिष्कार करेगा। वही समाज अन्य किसी पार्टी का समर्थन करेगी।
मीटिंग में यह फैसला भी किया गया की समाज की कार्यकारिणी जो चल रही है। उसको तुरंत प्रभाव से भंग की गई है। नई कार्यकारिणी अलग से गठन की जाएगी। इस दौरान सुमेर सिंह, एडवोकेट विजय डाबला, नरेश कुमार, विकास कुमार मावर, रघुवीर सिंह, जोगेंद्र,बाबूलाल, सतपाल, शीशराम, दयाराम, सुरेंद्र, दीवान सिंह, मुकेश कुमार, सुशील कुमार, विक्रम, राहुल, बबलू, रामेश्वर, लालचंद सहित समाज के लोग मौजूद रहे।

Related posts

श्रीश्याम सखी दरबार ने मनाया अपना सातवां वार्षिकोत्सव

Report Times

‘कन्हैयालाल को 50 तो जुनैद-नासिर को 15 लाख’… ओवैसी बोले- मुआवजा देने में भी मजहब देखा

Report Times

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी

Report Times

Leave a Comment