Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिविदेशस्पेशल

टूर एंड ट्रेवल में मार्केटिंग के लिए स्पैन कम्युनिकेशंस को मिला एशियन लीडरशिप अवॉर्ड

REPORT TIMES 

स्पैन कम्युनिकेशंस एक बार फिर सुर्खियों में है. यात्रा और पर्यटन क्षेत्र की बेहतरीन मार्केटिंग के लिए स्पैन कम्युनिकेशंस को एशियन लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. स्पैन कम्युनिकेशंस यात्रा और पर्यटन क्षेत्र में खास उपलब्धियों के लिए जाना जाता है. 11 अक्टूबर 2023 को दुबई में आयोजित एक विशेष समारोह में स्पैन कम्युनिकेशंस को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. स्पैन कम्युनिकेशंस के सीईओ नरेश खेत्रपाल ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि – मार्केटिंग में उत्कृष्टता के लिए एशियन लीडरशिप अवॉर्ड प्राप्त करना बेहद गर्व की बात है. यह पुरस्कार इस बात को साबित करता है कि हमारी संस्था का प्रचार प्रसार सही दिशा में जा रहा है. और हमने लोगों का ध्यान आकृष्ट किया है. यह हमारी बड़ी सफलता है.

हर तरह के पर्यटकों के लिए अनोखी कहानी

सीईओ नरेश खेत्रपाल ने आगे कहा कि स्पैन कम्युनिकेशंस सभी तरह के पर्यटन ग्राहकों के लिए अलग-अलग किस्म के अनुभव वाली रोचक और रोमांचक कहानियां सामने रखता है. यह एक समृद्ध मीडिया यूनिट है. यहां इस बात को सुनिश्चित किया जाता है कि इसके ग्राहकों को सभी तरह से संतोषजनक रेफ्रेंस और सामग्री मिल सके.

टूर और ट्रेवल की हर तलाश होती है पूरी

उन्होंने कहा कि यह सम्मान एक प्रकार से स्पैन कम्युनिकेशंस की उत्कृष्ट सेवा को प्रमाणित करता है. यह निरंतर बेहतरी की तलाश के लिए हमारे प्रयासों को मान्यता देता है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि एक प्रकाशस्तंभ के तौर पर काम करती रहेगी. सीईओ नरेश खेत्रपाल ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म की अनोखी और जानकारीपरक सामग्रियां यात्रियों की हर जिज्ञासा और तलाश को पूरी करती है. इस संबंध में विशेष पूछताछ के लिए shilpakumar@spancom.in पर जाया जा सकता है.

जानें क्या है स्पैन कम्युनिकेशंस

क्रिएटिव कम्युनिकेशन, इवेंट्स और मीडिया क्षेत्र में स्पैन कम्युनिकेशंस एक अग्रणी नाम है. यह कई प्रकार के मनभावन डेस्टिनेशन के बारे में रोचक शैली में टूर और ट्रेवल की गाइडलाइन और स्टोरी प्रस्तुत करता है. इसके जरिए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ऐतिहासिक स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी देता है. इसे परंपरागत माध्यमों के साथ साथ डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए भी जाना जा सकता है. स्पैन कम्युनिकेशंस केवल घरेलू ही नहीं बल्कि यह एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म भी है.

Related posts

जमशेदपुर : दुनिया और देश में 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस के रुप में मनाया जाता है. लेकिन जमशेदपुर शहर में ऐसे कई विरासत है, जिसको नये सिरे से संजोने की जरूरत है. ऐसे ही कुछ विरासत है, जो हेरीटेज के रुप में जाना जाता है और सौ साल से भी अधिक समय से यह पहचान बनी हुई है. कालीमाटी स्टेशन स्टेशन की स्थापना 1891 में कालीमाटी स्टेशन के रूप में हुई थी, और 1907 में टाटा स्टील की स्थापना के बाद इसका विस्तार किया गया, जब साकची को टिस्को स्टील प्लांट के लिए आदर्श स्थल के रूप में चिन्हित किया गया. 1919 में, टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी एन टाटा के सम्मान में स्टेशन का नाम बदलकर टाटानगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया. 1961 में, स्टेशन का जीर्णोद्धार किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप एक मुख्य प्लेटफ़ॉर्म और चार अतिरिक्त प्लेटफ़ॉर्म बनाए गए, जिन्हें टाटा स्टील की कॉरगेटेड शीट्स का उपयोग करके कवर किया गया था. वाटर वर्क्स वाटर वर्क्स की स्थापना 1908 में की गई थी, जिसमें जल आपूर्ति सुविधा के लिए सुवर्णरेखा नदी पर 1,200 फीट लंबा एक छोटा बांध बनाया गया था. बांध के पास नदी के किनारे एक मजबूत पंपिंग स्टेशन बनाया गया था. इसके अतिरिक्त, उस स्थान पर एक छोटी प्राकृतिक घाटी में एक जलाशय बनाया गया था, जिसमें लगभग आधा मील लंबा एक बांध था. वाटर वर्क्स का निर्माण 1910 तक पूरा हो गया था, और नदी के किनारे 1 मिलियन गैलन प्रति दिन (एमजीडी) की क्षमता वाला एक पंपिंग स्टेशन स्थापित किया गया था. इसके बाद, 1921 में पैटरसन शुद्धिकरण संयंत्र ने परिचालन शुरू किया. यूनाइटेड क्लब 1913 में स्थापित टिस्को संस्थान मूल रूप से समुदाय के लिए एक मनोरंजक सुविधा के रूप में कार्य करता था, जो डायरेक्टर्स बंगलो के सामने स्थित था. अपने शुरुआती वर्षों के दौरान, संस्थान में टेनिस कोर्ट, फुटबॉल और हॉकी के लिए विशाल मैदान, एक बॉलिंग एली, एक बिलियर्ड रूम और नृत्य तथा विभिन्न कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए एक खूबसूरत सुसज्जित कॉन्सर्ट हॉल था. 1948 में, टिस्को इंस्टीट्यूट का छोटा नागपुर रेजिमेंट (सीएनआर) क्लब के साथ विलय हो गया, जो पहले वर्तमान लोयोला स्कूल की साइट पर स्थित था, जहां यूनाइटेड क्लब की स्थापना हुई. सेंट जॉर्ज चर्च सेंट जॉर्ज चर्च की आधारशिला 28 दिसंबर, 1914 को औपचारिक रूप से रखी गई थी और 16 अप्रैल, 1916 को इसे समर्पित किया गया था. चर्च सर दोराबजी टाटा द्वारा एंग्लिकन कांग्रेगेशन के लिए उदारतापूर्वक आवंटित भूमि पर स्थित है. सेंट जॉर्ज चर्च वर्तमान में एकमात्र प्रोटेस्टेंट चर्च है, जहां अंग्रेजी भाषा में प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं.

Report Times

12वीं बोर्ड की परीक्षा फरवरी के अंतिम सप्ताह में, 10वीं की मार्च में संभव, टाइम टेबल इसी सप्ताह होगा जारी

Report Times

लड़ना था चुनाव, पैसे के लिए बिश्नोई गैंग से डॉक्टर को दिलाई धमकी, फैशन डिजाइनर अरेस्ट

Report Times

Leave a Comment