Report Times
latestOtherअजमेरकरियरजयपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

12वीं बोर्ड की परीक्षा फरवरी के अंतिम सप्ताह में, 10वीं की मार्च में संभव, टाइम टेबल इसी सप्ताह होगा जारी

REPORT TIMES

बीकानेर: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की मुख्य परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह और 10वीं की मार्च के प्रथम सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। मुख्य परीक्षाओं को लेकर बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्य परीक्षाओं का टाइम टेबल इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। आमतौर पर 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं मार्च में शुरू की जाती है। लेकिन इस बार अप्रैल मई में प्रस्तावित लोकसभा चुनावों को देखते हुए पहली बार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रशासन 12वीं की परीक्षाएं फरवरी में शुरू करने का मानस बनाया है। हालांकि इस निर्णय पर अंतिम मुहर नहीं लगी है। लेकिन आगामी महीनों में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव, इंजीनियरिंग व मेडिकल सहित कई बड़ी परीक्षाओं के शेड्यूल से बोर्ड ने इस साल अपनी परीक्षा को कुछ दिन पूर्व कराने की तैयारी कर रखी है।

बोर्ड के अधिकारियों में इस बात की सहमति बन चुकी है। दरअसल, इस साल लोकसभा चुनाव होने हैं। अधिकांश सरकारी स्कूल मतदान केन्द्र बनते ही हैं। शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी में महीनों पर पहले ट्रेनिंग आदि के लिए लगाया ही जाता है। ऐसे में बोर्ड का प्रयास है कि मतदान केन्द्रों पर चुनावी गतिविधियों से पूर्व परीक्षा करा ली जाए। हाल ही में चुनाव आयोग ने भी सरकार से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी थी, जहां परीक्षा केन्द्र स्थापित हैं।

12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 जनवरी के बाद

12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी अभी तक शुरू नहीं हुई हैं। शीतकालीन अवकाश के बाद 6 जनवरी से स्कूल वापस खुल चुके हैं। लेकिन जयपुर बीकानेर सहित जिन जिलों में शीतलहर लहर का प्रकोप है वहां आठवीं तक के विद्यार्थियों की फिलहाल छुट्टियां चल रही है। ऐसे में 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 जनवरी के बाद शुरू होने की संभावना है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं करीब एक महीना चलेंगी।

Related posts

Horrific accident: KMP एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Report Times

लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल में लेफ्ट ने ममता को दिखाई ताकत, BJP को दी चुनौती, जानें सियासी मायने

Report Times

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बड़ा तोहफा, 70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

Report Times

Leave a Comment