Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

जीवनी इन्टरनेशनल स्कूल में मनाया दीपोत्सव कार्यक्रम

  REPORT TIMES 
चिड़ावा। निकटवर्ती अडूका स्थित जीवनी इन्टरनेशनल स्कूल में दीपोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीपोत्सव कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने कक्षा-कक्ष सजाना, रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता ,दीया डेकोरेशन प्रतियोगिताओं में भाग लिया।विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा” राम-लक्ष्मण-सीता  वनवास से लौटने” विषय पर लघुनाटिका भी प्रस्तुत की गई। बच्चों ने फूल-पत्तियों से रंगोली बनाकर प्रकृति को संरक्षित रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सांवरमल मील, सचिव भगवती मील, निदेशक रीतेश मील ने सभी को दीपावली पर्व की बधाई व शुभकामनाएँ दी।प्रधानाचार्य  राजेश वर्मा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि पटाखों से सावधानी रखते हुए तेज आतिशबाजी नहीं करके सुखद एवं स्वच्छ दीपावली का पर्व मनाये।इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी विकास चौधरी सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

हिमाचल में भाजपा की पहली लिस्ट, सबसे बड़े मंत्री का नाम ही गायब; कुछ और को भी झटका

Report Times

कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने गहलोत समर्थकों को बताया ‘षड्यंत्रकारी मास्टर साहब’, बताई ये वजह

Report Times

विद्यालय को इन्वर्टर, बैटरी और अलमारी की भेंट

Report Times

Leave a Comment