Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

बुधवार को शुरू होगा राजस्थान की नवगठित 16वीं विधानसभा का पहला सत्र, 2 दिन का होगा पहला सत्र

REPORT TIMES 

राजस्थान की नवगठित 16वीं विधानसभा का पहला सत्र कल यानी बुधवार से शुरू होगा. दो दिवसीय पहले सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी. राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार राज्यपाल कलराज मिश्र ने 16वीं विधानसभा का प्रथम सत्र बुलाने की स्वीकृति प्रदान की है. रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान की 16वीं विधानसभा के पहले सत्रा के दूसरे दिन यानी 21 दिसंबर को शेष रहे विधायकों की शपथ दिलाई जाएगी और राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा. भाजपा की ओर से वरिष्ठ विधायक वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई है.

गौरतलब है राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 115 सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस को 69 सीट मिलीं, जबकि करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था. इस सीट पर अब पांच जनवरी को मतदान होगा.

Related posts

चिड़ावा में पॉलिथीन निरोधक दस्ते की कार्रवाई : दुकान से सारा माल जब्त

Report Times

धर्म-कर्म : आज का राशिफल

Report Times

IPL 2022, DC vs SRH: उमरान मलिक ने डाली इस आइपीएल की सबसे तेज गेंद

Report Times

Leave a Comment