Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशल

राजस्थान मौसम अपडेट: प्रदेश में बढ़ रही ठंड, मौसम विभाग का अनुमान, अगले दो दिनों में हो सकती है हल्की बारिश

REPORT TIMES 

जयपुर: एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ व गंगानगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में बादल छाए रहने की संभावना है। दिनांक 23 दिसंबर से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 23 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर

राजस्थान के सीकर और चूरू सहित कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जहां बीती रात न्यूनतम तापमान सीकर में 2.5 डिग्री और फतेहपुर में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, गुरुवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है.बीती रात न्यूनतम तापमान हनुमानगढ़ के संगरिया में 4.1 डिग्री, पिलानी में 4.9 डिग्री, सीकर में 5.0 डिग्री, गंगानगर में 6.3 राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

मावठ की संभावना 

मौसम केंद्र के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ व गंगानगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदा-बांदी होने की संभावना है. शेष अधिकतर भागों में बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं 23 दिसंबर से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य के ज्यादातर भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. साथ ही 23 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है.

फसलों के लिए फायदेमंद औस

हल्के कोहरे को बढ़े सर्दी के असर को किसान रबी की फसल के लिए फायदेमंद मान रहे हैं. किसानों का कहना है कि सर्दी के बढ़े असर और हल्के कोहरे के साथ औस की बूंदे गेहूं, चना, सरसों की फसल के लिए फायदेमंद हैं. इस मौसम में फसलों की जल्द ग्रोथ होगी. सर्दी के बढ़ते असर के बाद लोग इससे बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. कामकाजी और जरूरी काम होने पर ही लोग जल्दी सुबह घरों से निकल रहे हैं. आगामी दिनों में जिले में सर्दी का असर बढ़ेगा. दूसरे दिन भी तापमान पहुंचा 4 डिग्री के नीचे, आज सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है.

Related posts

हार्दिक पांड्या, गिल T20 World Cup टीम से बाहर, भारत के पूर्व स्टार ने चुनी अपनी पसंदीदा टीम

Report Times

भाई-भाई का होगा राज, सनी और बॉबी देओल की इस साल आने वाली 7 फिल्में

Report Times

यूपी के हरदोई में बड़ा हादसा, पुल से नदी में गिरी किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली, 7 लापता 13 निकाले

Report Times

Leave a Comment