Report Times
Otherखेल

हार्दिक पांड्या, गिल T20 World Cup टीम से बाहर, भारत के पूर्व स्टार ने चुनी अपनी पसंदीदा टीम

Reporttimes.in

T20 World Cup 2024: जून में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी की निगाहें भारतीय टीम पर टिकी हुई है. बीसीसीआई ने अब तक टीम का ऐलान नहीं किया है. अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले वाले इस वैश्विक आयोजन के लिए कई पूर्व क्रिकेटर्स ने अपनी पसंदी की टीम बनानी शुरू कर दिया है. भारत के पूर्व स्टार स्पिनर हरभजन सिंह ने भी अपनी 15 सदस्यीय टीम चुनी है. इस टीम में भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को जगह नहीं दी गई है. हार्दिक के अलावा, हरभजन ने शुबमन गिल, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को भी बाहर रखा है. उन्होंने आईपीएल के तेज गेंदाबाजी सनसनी मयंक यादव को अपनी टीम में रखा है.

मयंक यादव  आईपीएल के मौजूदा सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. मयंक नियमित रूप में 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रह हैं. उन्होंने अब तक केवल दो गेम खेले हैं, जिसमें उन्होंने छह विकेट लिए हैं. दोनों ही मैचों में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. हरभजन सिंह पहले खिलाड़ी नहीं है, जिसने मयंक की टीम में चयन की वकालत की है. कई और पूर्व क्रिकेटरों ने यह कहा है कि भारत को तेज गेंदबाजी में एक नया सितारा मिल गया है.

Related posts

भरतपुर में आधी रात टोल पर अंधाधुंध फायरिंग, बदमाशों ने टोलकर्मियों के सिर फोड़े

Report Times

राजस्थान में 3 से 5 फरवरी के बीच बारिश और ओलावृष्टी की संभावना है, IMD ने किसानों को किया अलर्ट

Report Times

माघ गुप्त नवरात्रि से बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, जानें किस शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापना

Report Times

Leave a Comment