Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में कल कैबिनेट विस्तार की तैयारी, तीसरी बार दिल्ली के लिए रवाना हुए सीएम भजन लाल; हाईकमान से करेंगे चर्चा

REPORT TIMES 

राजस्थान में कैबिनेट विस्तार पर जारी सस्पेंस अब समाप्त होने वाला है. राजस्थान में कल यानी की 30 दिसंबर को कैबिनेट विस्तार की तैयारी है. राजभवन में मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू कर दी गई है. कैबिनेट विस्तार से पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा तीसरी बार दिल्ली के रवाना हो गए हैं. राजस्थान सीएम भजन लाल शर्मा शुक्रवार को शाम करीब 4.30 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए. जहां वो पार्टी हाईकमान के साथ मंत्रिमंडल गठन पर चर्चा करेंगे.

शनिवार को 3.30 बजे शपथ ग्रहण

राजस्थान में पिछले 14 दिन से मंत्रिमंडल गठन पर सस्पेंस जारी था. जो अब समाप्त होने जा रहा है. मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख सामने आ गई है. भजनलाल कैबिनेट का गठन शनिवार 30 दिसंबर को होने जा रहा है और राजभवन में दोपहर 3.30 बजे मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा.  मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान में मंत्रिमंडल गठन से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात भी करेंगे. हालांकि वो अभी विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए है. माना जा रहा है कि दिल्ली से लौटने के बाद वो राज्यपाल से मुलाकात कर मंत्रियों की लिस्ट उन्हें सौंपेंगे.

15 को सीएम ने ली थी शपथ

बता दें कि जीत के बाद बीजेपी आलाकमान ने 12 दिसंबर को सांगानेर से पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री घोषित किया था। इसके बाद 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पद व गोपनीयता की शपथ ली थी, लेकिन दो बार दिल्ली जाने के बाद भी मंत्रिमंडल में देरी पर सवाल उठ रहे थे। लेकिन, अब तस्वीर हो गई है कि राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा?

Related posts

मंत्री अविनाश गहलोत की सफाई ‘मैंने कुछ नया नहीं कहा, वही दोहराया जो पहले कहा जा चुका है’

Report Times

जियो-एयटेल को लग सकती है मिर्ची, वोडाफान आइडिया को सरकार से बड़ी राहत

Report Times

फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में चोरों की मौज, सोने की चेन और लाखों की नगदी पर किया हाथ साफ

Report Times

Leave a Comment