Report Times
CRIMElatestOtherक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुम्बईसोशल-वायरल

फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में चोरों की मौज, सोने की चेन और लाखों की नगदी पर किया हाथ साफ

महाराष्ट्र। रिपोर्ट टाइम्स।
महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण गुरुवार को आजाद मैदान में हुआ। इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद की शपथ ली। वहीं, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस कार्यक्रम के दौरान करीब 13 लोगों ने सोने की चेन, नकदी और अन्य कीमती सामान खोने शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। 

पुलिस में जिन लोगों ने अपना सामान खोने की शिकायत दर्ज कराई है, उनकी कीमत ₹12.4 लाख के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने जानकारी दी है कि कई लोग चोरी की शिकायत लेकर उनके पास आए। लोगों की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 303(2) (चोरी) के तहत अब तक 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

सोने की चेन और नगदी गायब

कुछ लोगों ने बताया कि इस अफरातफरी में सोने की चेन, पर्स और काफी पैसे गायब हो गए। इस संबंध में आजाद मैदान पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि अधिक शिकायतें आ रही हैं और हम सक्रिय रूप से जांच कर रहे हैं और अपराधियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा शुरू कर दी है।

पीड़ितो ने कही ये बात

फडणवीस के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए 64 वर्षीय कांदिवली निवासी शिवाजी गवली ने कहा कि जब मैं शाम 6:30 बजे गेट नंबर 2 से निकल रहा था, तो इलाके में बहुत भीड़ थी। जब मैं बाहर निकला, तो मैंने देखा कि मेरी 30 ग्राम की सोने की चेन गायब थी। थोड़ी देर तक खोजने और पूछताछ करने के बाद, मुझे एहसास हुआ कि किसी ने इसे चुरा लिया है। गवाली अपने दोस्तों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे।वहीं, इसी प्रकार की घटना की सूचना कुछ अन्य लोगों ने भी पुलिस को दी है। एक पीड़ित 50 वर्षीय जयदेवी उपाध्याय ने कहा कि उनकी 20 ग्राम की सोने की चेन चोरी हो गई। वहीं, फोर्ट के 61 वर्षीय संतोष लाचके की 17 ग्राम की सोने की चेन छीन ली गई। कार्यक्रम में दादर के रहने वाले 70 वर्षीय मोहन कामत ने 35 ग्राम की सोने की चेन खो दी।

 

पुलिस ने बताया कि इस कार्यक्रम में नगदी के चोरी की भी शिकायतें मिली हैं। विले पार्ले के रहने वाले अनंत कोली ने इस कार्यक्रम के दौरान 20,000 रुपये नकद खो दिए। वहीं, सोलापुर के 26 वर्षीय नितिन काले के बैग से भीड़ के दौरान 57,000 रुपये चोरी हो गए। अभी तक ऐसे 13 लोगों ने चोरी की शिकायतें दर्ज कराई हैं। पुलिन ने सभी की शिकायतों को दर्ज करने के बाद जांच कर रही है।

Related posts

चिड़ावा : महिला दिवस पर थाने में हुई संगोष्ठी

Report Times

राजस्थान में झुंझुनूं SP देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने अपराधी पर रखा 50 पैसे का इनाम, आदेश सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Report Times

CPI (M ) ने भारत जोड़ो यात्रा पर साधा निशाना,कहा ये भारत जोड़ो यात्रा है की सीट जोड़ो का सफर

Report Times

Leave a Comment