Report Times
latestOtherउदयपुरकार्रवाईटॉप न्यूज़ताजा खबरेंव्यापारिक खबरस्पेशल

राजस्थान: उदयपुर में आयकर विभाग की करीब 27 ठिकानों पर कार्रवाई, दो बड़े होटल समूह और इवेंट कंपनी के ठिकानों पर तलाशी

REPORT TIMES 

उदयपुर में आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है. यहां दो बड़े होटल समूह और इवेंट कंपनी से ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है. आधिकारिक रूप से कार्रवाई के बारे में अभी कुछ ठोस जानकारी तो सामने नहीं आई है.लेकिन स्थानीय स्तर से प्राप्त सूचना के अनुसार उदयपुर में दो बड़े होटल समूहों और वेडिंग इवेंट कम्पनी से जुड़े कारोबारियों के 27 ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है. छापेमारी में आयकर विभाग के आला अधिकारी कारोबार से संबंधित दस्तावेज और लेनदेन की जांच में जुटे हैं.

साथ ही आय से अधिक सम्पत्ति के बारे में जांच की जा रही है. साथ ही इन ठिकानों पर पुलिस की टीम भी मौजूद हैं. सूत्रों के अनुसार फतह और रॉकवुड ग्रुप के होटल्स और अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्च अभियान जारी है. आज सुबह ही विभाग की टीमें होटल्स सहित अन्य ठिकानों पर कार्रवाई के लिए पहुंची थी. इसके अलावा मुम्बई ओर कोलकता के दो-दो जगहों पर कारवाई की जा रही है.

Related posts

आजादी गौरव यात्रा’ का राजस्थान में प्रवेश, गहलोत-माकन-डोटासरा समेत कांग्रेस नेताओं ने की अगुवाई

Report Times

अगले बरस तू फिर आना : गणपति की विदाई, शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु, भगिनिया जोहड़ में मूर्ति का विसर्जन

Report Times

दिल्ली सरकार करेगी केंद्र के APMS मॉडल का उपयोग, CAG ऑडिट की निगरानी में मिलेगी मदद

Report Times

Leave a Comment